
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के गौतम नगर (Gautam Nagar) इलाके में शनिवार को सिर में गोली लगने से तीसरी कक्षा के एक बच्चे (Third Grade Child) की मौत हो गई। मृतक की पहचान 12 वर्षीय इब्राहिम लाला के रूप में हुई है, और उसका शव उसके घर में मिला। उसके पिता ठेकेदारी करते हैं। घटना की जानकारी देते हुए परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब दो बजे इब्राहिम अपने घर की बालकनी में अचेत हालत में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि बच्चे को जिस पिस्टल से गोली लगी है, वह उसके चाचा की है। साथ ही पुलिस का कहना है कि यह खुदकुशी की घटना भी हो सकती है।
पुलिस ने बताया कि बच्चे के घायल हालत में मिलने के बाद उसके परिवार वालों ने उसे अस्पताल ले जाने से पहले बालकनी में ही लिटा दिया था। क्योंकि उन्हें इस बात का डर था कि कहीं इस घटना के लिए उन्हें जिम्मेदार ना ठहराया जाने लगे।
अधिकारी ने बताया कि परिवार ने कथित तौर पर यह जताने की कोशिश की कि लड़का गिर गया है और उसे चोटें आई हैं। गौतम नगर पुलिस थाने के प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या घटना खेलते समय दुर्घटनावश हुई। आगे उन्होंने कहा, ‘ऐसा लग रहा है कि बच्चे ने खुद को गोली मारी है। हालांकि अभी हम कारण नहीं बता सकते क्योंकि परिवार ने बच्चे को खो दिया है और हम उनसे पूछताछ नहीं कर सकते।’
ठाकुर ने बताया कि इसमें शामिल पिस्तौल बच्चे के चाचा की है, जो अक्सर परिवार से मिलने आते थे। उन्होंने कहा कि बच्चे को हाल ही में घर के नवीनीकरण के दौरान पिस्तौल मिली थी। उन्होंने बताया कि परिवार वाले बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बच्चे की मौत के बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved