
नई दिल्ली :बॉलीवुड (Bollywood)सुपरस्टार रणवीर सिंह(Superstar Ranveer Singh) इन दिनों अपने करियर के सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। आदित्य धर (Aditya Dhar)की फिल्म धुरंधर में दमदार अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीतने के बाद रणवीर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस (Box Office)सफलता ने न सिर्फ रणवीर की स्टार पावर को एक बार फिर साबित किया है बल्कि उनके लिए नए बड़े दरवाजे भी खोल दिए हैं। अब धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 )को लेकर जहां चर्चाएं तेज हैं वहीं रणवीर सिंह के हाथ एक और बेहद बड़ा और खास प्रोजेक्ट लगने की खबर सामने आ रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह को साउथ के दिग्गज फिल्ममेकर शंकर की महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक फिल्म वेलपारी के लिए कास्ट किए जाने की तैयारी चल रही है। शंकर जिन्हें नायक और अन्नियन जैसी आइकॉनिक फिल्मों के लिए जाना जाता है लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं। वेलपारी को उनका ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है जिस पर वह बेहद भव्य स्तर पर काम करने की योजना बना रहे हैं।
यह फिल्म मशहूर लेखक एस वेंकटेशन के नॉवेल पर आधारित बताई जा रही है जिसमें प्राचीन तमिल शासक वेल पारी के जीवन और संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विक्रम को भी अहम भूमिका में लिया जा सकता है। यदि यह कास्टिंग फाइनल होती है तो यह फिल्म नॉर्थ और साउथ इंडस्ट्री के बीच एक बड़ा सिनेमैटिक ब्रिज साबित हो सकती है।
मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह धुरंधर की शूटिंग खत्म होने के बाद अपने अगले बड़े रोल की तैयारी में जुट चुके हैं। वह अपने किरदार को लेकर बेहद गंभीर हैं और स्क्रिप्ट से लेकर लुक तक पर खास ध्यान दे रहे हैं। वहीं शंकर भी गेम चेंजर के बाद पूरी तरह से वेलपारी पर फोकस करने के मूड में हैं और प्री प्रोडक्शन का काम जल्द शुरू किया जा सकता है।
दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी रणवीर सिंह और शंकर के साथ काम करने की खबरें सामने आई थीं। साल 2021 में अन्नियन के हिंदी रीमेक को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई थी लेकिन किसी वजह से वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। ऐसे में वेलपारी के जरिए यह सहयोग अगर साकार होता है तो फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
फिलहाल इस फिल्म को लेकर ना तो रणवीर सिंह और ना ही डायरेक्टर शंकर की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा की गई है। हालांकि जिस तरह से इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाएं तेज हैं और इसके बड़े बजट की बातें सामने आ रही हैं उससे साफ है कि वेलपारी आने वाले समय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक हो सकती है। रणवीर सिंह के फैंस भी इस खबर से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और उन्हें बड़े पर्दे पर एक नए अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved