img-fluid

MP में गौ हत्या, यूरिया और महुआ मिलाकर गायों को खिलाया, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

February 01, 2026

सिंगरौली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली जिले (Singrauli district) से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां गाय की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यूरिया और महुआ मिलाकर चार गायों को खिला दिया, जिससे बेजुबान जानवरों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। इस वारदात को किसने अंजाम दिया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला सरई थाना क्षेत्र का है। जहां सरई नगर परिषद वार्ड नंबर 3 छुहीगड़ई में गौ हत्या की गई। ग्रामीणों ने सुबह शव देखा तो हड़कंप मच गया। बताया गया कि गायें आजीविका का सहारा हैं, इसलिए आक्रोश चरम पर है। ग्रामीण इसे सुनियोजित साजिश बता रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सरई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।


  • गौरतलब है कि पिछले महीनों सरई क्षेत्र के पुरैल गांव में भी यूरिया-महुआ से गायों की मौत हुई थी। एक बार फिर गायों की मौत से कई तरह के सवाल उठ रहे है। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। फिलहाल सरई थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी है।

    Share:

  • भारत ऑरेंज इकोनॉमी को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देगा - केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    Sun Feb 1 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitaraman) ने कहा कि ऑरेंज इकोनॉमी को मजबूत करने पर (To strengthening the Orange Economy) भारत विशेष ध्यान देगा (India will pay Special Attention) । उन्होंने यह भी बताया कि आयुष सेक्टर को भी नया आयाम मिलेगा। ऑरेंज इकोनॉमी पर उन्होंने बताया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved