
कश्मीर. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में भूकंप (earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए. सुबह करीब 5:35 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है. कश्मीर घाटी में, जिसमें श्रीनगर, पुलवामा, गांदरबल, बारामुला, कुपवाड़ा और हंदवाड़ा जैसे मध्य और उत्तरी कश्मीर के कई इलाके शामिल हैं, धरती हिल गई, जिससे लोग घबराकर नींद से जाग गए. भूकंप के झटके पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में भी महसूस किए जाने की खबर है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उत्तरी कश्मीर को भूकंप का एपीसेंटर बताया जा रहा है.
कश्मीर में भूकंप के झटको सुबह-सुबह धरती डोली, तो लोग दहशत में आ गए. सुबह 5.35 बजे लोग गहरी नींद थे, लेकिन भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग कड़कड़ती ठंड में भी घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, भूकंप के झटकों से अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. लेकिन लोग दहशत में जरूर आ गए हैं.
कितनी रही भूकंप की तीव्रता
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को सुबह-सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई है. ये भूकंप 2 फरवरी 2026 को तड़के 5 बजकर 35 मिनट पर आया था. इस भूकंप का केंद्र प्रदेश के हंजीवेरा में धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में था. इस भूकंप के कारण अब तक किसी तरह से जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. प्रशासन स्थिति पर नज़र बनाए हुए है.
कश्मीर में इस समय भीषण ठंड
जम्मू-कश्मीर में इस समय भीषण ठंड का कहर भी देखने को मिल रहा है. इसके अलावा कई इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है. ऐसे में इस भूकंप ने लोगों को परेशान कर दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड में लोगों को तड़के सुबह घरों से बाहर निकलना पड़ रहा है.
एक दिन पहले बांग्लादेश में आया था भूकंप
सोमवार से पहले पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रविवार सुबह करीब 4 बजे भूकंप से धरती कांप गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र यानी कि NCS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भूकंप जमीन से 20 किलोमीटर की गहराई पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 थी. इससे पहले फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर बुधवार को जोरदार भूकंप रिपोर्ट किया गया था. रिक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved