img-fluid

शराबी लोडिंग चालक ने 6 लोगों को टक्कर मारी, एक गंभीर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

February 02, 2026

इंदौर। खंडवा रोड (Khandwa Road) पर आशाराम बापू चौराहे स्थित आईटी पार्क (IT Park) के सामने आज दोपहर तेज रफ्तार से आ रहे हैं एक लोडिंग रिक्शा (Loading Rickshaw) के चालक ने वहां से गुजर रहे पैदल और वाहन चालकों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना के दौरान चौराहे पर अफरा तफरीकी स्थिति बन गई थी। इस घटना में एक बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई है। जिसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।


  • एसीपी विजय चौधरी ने बताया कि घटना 1:00 बजे की है। जब लोडिंग रिक्शा का चालक आसाराम बापू चौराहे की तरफ से तेज गति से आ रहा था। नशे की हालत में वह इतना धुत्त था, कीउसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। रास्ते में जो मिला उसे ठोकता चला गया। करीब आधा दर्जन लोग इस घटना में घायल हुए हैं। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाते हुए शराबी लोडिंग रिक्शा चालक को पकड़ा। वरना कुछ और लोगों को वह घायल कर डालता। मौके पर भंवर कुवा पुलिस तथा एफआरवी अभी पहुंच गई थी। जिसमें घायलों को एंबुलेंस और अन्य साधनों से अस्पताल तक पहुंचाया।

    घटना के बाद चौराहे पर बड़ा जाम लग गया था। पुलिस ने शराबी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थाने में इतना मदहोश था, की कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी आनंद कलाधागी का कहना है कि एक व्यक्ति को एमवाय हॉस्पिटल तथा शेष को खंडवा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सब ठीक है। लोडिंग रिक्शा एमपी 11 जी ए 1583 को जप्त कर लिया गया है।

    Share:

  • दिल्ली में अब ये होगा BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का पता, यहां मिल गया सरकारी आवास

    Mon Feb 2 , 2026
    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नए नवेले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को नई दिल्ली में बंगला अलॉट कर दिया गया है. उन्हें नई दिल्ली स्थित 1 मोतीलाल नेहरू मार्ग पर सरकारी बंगला आवंटित किया गया है. उनको टाइप-8 का सरकारी आवास दिया गया है. अब एक बार यह बंगला एक बार फिर राजनीतिक हलकों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved