img-fluid

जोस बटलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए अभी तक कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया ये कारनामा

February 02, 2026

डेस्क। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप से पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच 1 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां इंग्लैंड ने DLS नियम के तहत 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। इस मैच में इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने नया इतिहास रच दिया। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान उन्होंने ऐसी उपलब्धि हासिल की जो उनसे पहले इंग्लैंड का कोई भी प्लेयर नहीं कर पाया था।


  • जोस बटलर के लिए यह उनके करियर का 402वां अंतरराष्ट्रीय मैच था और अब वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम था। उन्होंने 401 इंटरनेशनल मैच खेले थे और अब बटलर ने इस मामले में उन्हें पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं।

    35 साल के जोस बटलर के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 57 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा वह इंग्लैंड के लिए 199 वनडे और 146 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। बटलर के नाम अब तक टेस्ट में 2907 रन, वनडे में 5515 रन और टी20 इंटरनेशनल में 3925 रन बनाए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में अब उनके नाम 402 मैचों में 12308 रन दर्ज हैं।

    Share:

  • 'मैम रिक्वेस्ट कर रहे हैं एक मौका दीजिए', एग्जाम सेंटर के बाहर बिलखती रहीं छात्राएं

    Mon Feb 2 , 2026
    रोहतास। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान रोहतास जिले के डेहरी स्थित रामारानी जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला दृश्य देखने को मिला। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से महज 1-2 मिनट की देरी से पहुंची छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved