img-fluid

डोनाल्ड ट्रंप ने पहले की इंडिया गेट की तस्वीर शेयर, फिर मोदी संग बातचीत के बाद घटाया टैरिफ

February 03, 2026

नई दिल्‍ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के बीच सोमवार शाम फोन पर अहम बातचीत हुई। इस बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत (India) को बड़ी व्यापारिक राहत देते हुए टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का ऐलान किया। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। हालांकि इस ऐलान से पहले ही ट्रंप की ओर संकेत मिलने लगे थे।

दरअसल, टैरिफ ऐलान से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इंडिया गेट की एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने इंडिया गेट को ‘एक सुंदर विजय स्मारक’ बताया और कहा कि अमेरिका में बनने वाला स्मारक इससे भी अधिक भव्य होगा। यह पोस्ट ऐसे समय में आई है, जब ट्रंप अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वॉशिंगटन में एक नए स्मारक की योजना पर काम कर रहे हैं।


  • इसके कुछ देर बाद ही खबर आई कि अमेरिकी राष्ट्रपति पीएम मोदी से बात किए हैं। इस बात की जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। हालांकि अपने पोस्ट में उन्होंने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की और केवल ‘बने रहिए’ लिखकर संकेत दिया कि आगे और अपडेट आ सकते हैं। सर्जियो पोस्ट पर चर्चा चल ही रही थी कि थोड़ी देर बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक पोस्ट किया और टैरिफ को लेकर जानकारी दी।

    अपने विस्तृत पोस्ट में ट्रंप ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने मोदी को अपना करीबी मित्र और भारत का एक शक्तिशाली व सम्मानित नेता बताया। ट्रंप के अनुसार, बातचीत में व्यापार के साथ-साथ रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा हुई। उन्होंने दावा किया कि भारत रूसी तेल की खरीद कम करने और अमेरिका से अधिक ऊर्जा खरीदने पर सहमत हुआ है, जिससे यूक्रेन युद्ध समाप्त करने में मदद मिल सकती है।

    राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध और दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को ध्यान में रखते हुए अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के तहत रेसिप्रोकल टैरिफ को 18 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही भारत अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को शून्य तक लाने की दिशा में आगे बढ़ेगा। ट्रंप के मुताबिक भारत ने अमेरिकी ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, कृषि, कोयला सहित कई उत्पादों की 500 अरब डॉलर से अधिक की खरीद और ‘BUY AMERICAN’ को उच्च स्तर पर बढ़ावा देने का वादा किया है।

    टैरिफ कटौती के ऐलान के कुछ देर बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके अच्छा लगा और ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत होने से भारत को बड़ा लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने इस घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया और कहा कि जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और सबसे बड़े लोकतंत्र मिलकर काम करते हैं, तो इससे आपसी सहयोग और वैश्विक शांति को मजबूती मिलती है।

    Share:

  • रूस से तेल खरीद पर लगा टैरिफ भी हटाएगा अमेरिका, लेकिन रखी ये बड़ी शर्त

    Tue Feb 3 , 2026
    वॉशिंगटन. भारत (India) और अमेरिका (US) के बीच सोमवार को हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बाद अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। पहले जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (Trump) ने एलान किया कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौता तय हो गया है। ट्रंप के मुताबिक, इस समझौते के तहत अमेरिका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved