img-fluid

स्वीडन से जहाज में मुम्बई आ रही है 6500 किलो की रेडिएशन मशीन

February 04, 2026

इंदौर कैंसर फाउंडेशन हॉस्पिटल के मरीजों के इलाज के लिए

30 जनवरी को स्वीडन से रवाना हुई मार्च तक इंदौर पहुंचेगी मशीन

इंदौर, प्रदीप मिश्रा।
कैंसर फाउंडेशन हास्पिटल इंदौर (Cancer Foundation Hospital Indore) में इलाज (Treatment) कराने वाले कैंसर मरीजो (Cancer patients) को रेडिएशन (radiation) देने वाली लगभग 6500 किलो की इलेक्टा हार्मोनी लीनियर एक्सीलेटर मशीन और उसके सपोर्टर पाट्र्स 30 जनवरी को स्वीडन (Sweden) से रवाना हो चुके हैं। यह मशीन जहाज से समुद्री रास्ते से मुम्बई (Mumbai) पहुंचेगी। इसके बाद वहां से सडक़ मार्ग से इंदौर लाई जाएगी।


  • कैंसर मरीजों को लगभग बिना साइड इफेक्ट के रेडिएशन देने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस हाईटेक मशीन को खरीदने का ऑर्डर इंदौर कैंसर फाउंडेशन हॉस्पिटल ने पिछले साल 2025 में दिया गया था। इस मशीन की कीमत शुरुआत में 23 करोड़ रुपए बताई गई थी, मगर जब कम्पनी को बताया कि यह मशीन चेरिट्रेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित कैंसर फाउंडेशन हॉस्पिटल के मरीजों के लिए खरीदी जा रही है। इसको खरीदने के लिए इंदौर के दानदाता डोनेशन के जरिये रुपए जुटा रहे हैं। इसके बाद कम्पनी ने इसकी कीमत 17 करोड़ रुपए कर दी। स्वीडन से मुम्बई तक समुद्री दूरी लगभग 11 हजार 500 किलोमीटर है। मुम्बई पहुंचने के बाद इसे इंदौर लाया जाएगा।

    नई मशीन की विशेषता
    इस लीनियर एक्सीलेटर मशीन से कैंसर मरीज को रेडिएशन देने में ढाई मिनट लगते हैं। इस मशीन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि मरीज के कैंसर प्रभावित जिस अंग को जब रेडिएशन दिया जाता है तो यह आसपास के शारीरिक हिस्से को दुष्प्रभावित नहीं करता। इस मशीन को बहुत मजबूत और बहुत मोटी दीवारों वाले बंकर में स्थापित किया जाता है। एक चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित कैंसर फाउंडेशन हास्पिटल के लिए यह मशीन खरीदना लगभग असम्भव था, मगर इंदौर के दानवीरों ने इसे सम्भव कर दिखाया।

    Share:

  • 'चरित्र पर कीचड़ उछाला...' दो महिलाओं ने सहेली को पीट-पीटकर मार डाला

    Wed Feb 4 , 2026
    गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां मैनपुर ब्लॉक के गरीबा गांव में दो महिलाओं ने अपनी सहेली की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी महिलाओं को शक था कि उसकी सहेली गांव में उनके चरित्र पर लांछन लगा रही थी. पुलिस ने आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved