
इंदौर। शहर (Indore) में ठंड (Cold) ने एक बार फिर जोरदार वापसी की है। कल सुबह घने कोहरे (Dense fog) के बाद दिनभर बादल छाए रहे, जिससे धूप गायब रही और हवाओं में ठंडक नहीं रही। सूरज ढलते ही हवाएं और सर्द हो गई और ठिठुरन पैदा करने लगी। आज सुबह भी तीखी ठंड का एहसास बना रहा।
कल दिन का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री और परसों की अपेक्षा 2.4 डिग्री कम था, वहीं रात से सुबह की बीच न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी रही। हवाओं की अधिकतम रफ़्तार 22 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और उसी ओर से आ रही हवाओं के कारण एक बार फिर शहर में ठंड का असर बढ़ा है। अगले एक-दो दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved