img-fluid

राजा रघुवंशी मर्डर केस में उलटफेर, दो आरोपी हुए रिहा

February 04, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) के बहुचर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) हत्याकांड में न्यायालय (Court) ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस केस में आरोपी बनाए गए गार्ड बलवीर सिंह अहिरवार और बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर को अदालत ने दोषमुक्त (Acquitted) कर दिया है। सबूतों (Evidence) की कमी के कारण इन्हें रिहा करने का आदेश दिया गया है। पुलिस ने पहले इन्हें साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन मामले की गहन जांच में हत्याकांड से इनका कोई सीधा संबंध साबित नहीं हो पाया।


  • पुलिस के अनुसार, राजा रघुवंशी की हत्या के बाद शुरुआती जांच में आशंका जताई गई थी कि आरोपियों ने सबूत छिपाने की कोशिश की है। इस आधार पर गिरफ्तारी की गई थी। जांच में यह पाया गया कि वारदात के बाद सोनम और विशाल चौहान लसूड़िया इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में ठहरे थे। यह बिल्डिंग शिलाम जेम्स के नाम पर किराए पर ली गई थी और इसका प्रबंधन ब्रोकर के माध्यम से हो रहा था। संबंधित कमरे का रेंटल एग्रीमेंट विशाल के नाम पर होने के कारण शुरुआती संदेह बढ़ गया था।

    जांच में बिजली बिल, रेंटल डॉक्यूमेंट्स और अन्य तकनीकी पहलुओं की छानबीन की गई, लेकिन दोनों आरोपियों की संलिप्तता के कोई ठोस सबूत नहीं मिले। शिलॉन्ग की ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिगम ने बताया कि प्रारंभिक परिस्थितियों और मौके पर मिली जानकारियों के आधार पर गिरफ्तारी की गई थी। बाद में जब साक्ष्यों की पुष्टि हुई तो हत्याकांड में उनकी भूमिका साबित नहीं हो सकी। इसी आधार पर न्यायालय ने दोनों को दोषमुक्त कर दिया। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस अन्य पहलुओं की जांच जारी रखी हुई है।

    Share:

  • इंदौर: जमानत पर बाहर आने के तुरंत बाद ट्रांसजेंडर नेता सपना गुरु के खिलाफ 2 साल पुराने मामले में नई FIR दर्ज की

    Wed Feb 4 , 2026
    इंदौर। इंदौर में जमानत पर बाहर आने के तुरंत बाद ट्रांसजेंडर नेता सपना गुरु के खिलाफ 2 साल पुराने मामले में पुलिस ने नई FIR दर्ज की है। यह मामला पहले की शिकायतों से जुड़ा है, जिसमें सपना गुरु पर अन्य ट्रांसजेंडर गुट के लोगों के साथ झगड़े, प्रताड़ना और आपसी विवाद के आरोप थे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved