img-fluid

बंद रेलवे फाटक के नीचे से घुसा दी बाइक, अगले ही पल आ गई ट्रेन; मौत को छूकर ‘टक’ से निकले 3 युवक

February 04, 2026

बाराबनी। रेलवे प्रशासन (Railway Administration) की ओर से बार-बार आम जनता से बंद रेलवे फाटक (Crossing) को अवैध रूप से पार न करने की अपील की जाती है, इसके बावजूद लोग लापरवाही (Negligence) बरतते हैं। इसी लापरवाही के कारण कई बार जानलेवा हादसे सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बाराबनी क्षेत्र में देखने को मिला, जहां बड़ा हादसा होते-होते टल गया।


  • जानकारी के अनुसार, बाराबनी बाजार के पास रेलवे फाटक बंद था और उसी दौरान एक ट्रेन गुजर रही थी। तभी 3 युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बंद फाटक पार करने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक ट्रेन के नीचे आ गई। हालांकि, तीनों युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रेन के नीचे फंसी रह गई। यही वजह है कि लोगों को बंद रेलवे फाटक पार करने से मना किया जाता है, ताकि ट्रेनों की वजह से होने वाले हादसों को रोका जा सके।

    इस घटना के कारण करीब एक घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को ट्रेन के नीचे से निकालकर हटाया गया। इसके बाद रेल परिचालन को सामान्य किया गया। इस घटना के बाद एक बार फिर रेलवे प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि बंद फाटक पार करने की गलती न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

    Share:

  • अब मोबाइल से घर बैठे भर सकेंगे एग्जाम का फॉर्म, फैलोशिप भी शुरू; RSSU छिंदवाड़ा का बड़ा कदम

    Wed Feb 4 , 2026
    छिंदवाड़ा: राजा शंकरशाह यूनिवर्सिटी (RSSU) ने शिक्षा (Education) के क्षेत्र में तकनीकी नवाचार करते हुए अपना आधिकारिक मोबाइल ऐप लॉन्च (Mobile App Launched) कर दिया है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पहली बार किसी यूनिवर्सिटी ने छात्रों (Student) को घर बैठे मोबाइल से ही परीक्षा फॉर्म भरने, फीस जमा करने और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved