img-fluid

पुलवामा हमले की बरसी से पहले आतंकी साजिश की आशंका, भीड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाई

February 12, 2026

जम्मू. सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों (security forces) को महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और सुरक्षाबलों के काफिलों (convoys) को विशेष रूप से सतर्क (alert) रहने को कहा गया है।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने पुलवामा आतंकी हमले की बरसी से पहले संभावित आतंकी साजिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आतंकी संगठन इन तारीखों के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं।


  • सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और सुरक्षाबलों के काफिलों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। जम्मू से लेकर कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जम्मू संभाग में पहले से ही किश्तवाड़ उधमपुर और कठुआ में आतंकरोधी अभियान जारी है।

    इस बीच सुरक्षा एजेंसी के इनपुट ने सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दिया है। 14 फरवरी 2019 पुलवामा आतंकी हमला हुआ था। पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों ने चेकिंग अभियान तेज कर दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं। अधिकारियों ने आम लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को देने की अपील की है।

    Share:

  • राहुल गांधी पूरी जिंदगी चुनाव न लड़ पाएं... निशिकांत दुबे ने संसद में पेश किया प्रस्ताव

    Thu Feb 12 , 2026
    नई दिल्ली: लोकसभा में बजट सत्र के दौरान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद में दिए बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है. राहुल गांधी ने बजट सत्र के दौरान बुधवार (11 फरवरी) को सरकार पर भारत माता को बेंचने के आरोप लगाए थे. इसी को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved