img-fluid

MP: मौसम का नया सिस्टम सक्रिय, 18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश के आसार

February 16, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम (Weather) का मिजाज एक बार फिर बदलने की तैयारी में है। उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी सिस्टम का प्रभाव अब ग्वालियर-चंबल और सागर अंचल के साथ उज्जैन संभाग तक फैलने के आसार हैं। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और नीमच जिलों में बारिश (Rain) की संभावना जताई है। भोपाल और इंदौर में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है।

रविवार को प्रदेश में तापमान का अलग-अलग रूप देखने को मिला। खंडवा और खरगोन में पारा 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। वहीं ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रायसेन, रतलाम, धार, दमोह, मंडला, सागर, सतना, उमरिया और अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।


  • रात के समय हल्की ठंड का असर बना हुआ है। कटनी जिले के करौंदी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। पचमढ़ी 9.2 डिग्री, कल्याणपुर 9.4 डिग्री और रीवा 9.6 डिग्री पर रहा। बड़े शहरों में इंदौर 11.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि ग्वालियर 11.7, भोपाल 13, उज्जैन 13.5 और जबलपुर 14.3 डिग्री पर दर्ज हुआ।

    फरवरी में यह तीसरा मौका होगा जब प्रदेश में बारिश की स्थिति बन रही है। इससे पहले दो बार ओले, बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ाई थी और फसलों को नुकसान पहुंचाया था। प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने सर्वे भी कराया था। मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिसका असर मध्य प्रदेश पर भी दिखाई देगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। फिलहाल सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी, लेकिन दोपहर में गर्मी का असर तेज होता जाएगा।

    Share:

  • भारत दौरे पर पहले मुंबई आएंगे मैक्रों, PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता

    Mon Feb 16 , 2026
    डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मुंबई की यात्रा करेंगे। वे यहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved