
कराची: पाकिस्तान के कराची में तीन मंजिला बिल्डिंग में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि सोल्जर बाजार की गली नंबर तीन में बिल्डिंग की पहली मंजिल पर बुधवार की देर जोरदार धमाका हुआ था, जिसकी वजह से बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया. मलबे से अब तक 16 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved