
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara) में ट्रैफिक रूल्स (Traffic Rules) का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस (Police) लगातार प्रयास कर रही है. लेकिन वहीं अब एएसआई अशोक कुमार मर्सकोले (ASI Ashok Kumar Merckole) ने अपने स्तर से एक अनूठी पहल की है. जिसमें वे गाना गाते हुए लोगों से ट्रैफिक रूल्स पालन करने की अपील कर रहे हैं और लोगों से वादा ले रहे हैं. उनके इस अनूठे सिंगिंग अंदाज का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब सराह रहे हैं.
एएसआई अशोक कुमार के मुताबिक चालान या जुर्माने से यह संकल्प बेहतर है कि लोग खुद नियमों का पालन करें. इससे लोग अपनी सुरक्षा के प्रति खुद ही जागरूक हो रहे हैं. जिससे सड़क सुरक्षा जैसे अभियान मजबूत होंगे. वीडियो में दिख रहा है कि शहर में ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट लगते ही एएसआई अशोक कुमार मर्सकोले ने माइक थामा और सुरीले अंदाज में गाना शुरू कर दिया. उनके गीतों में साफ संदेश था, जिसमें जेब्रा क्रॉसिंग के पीछे रुकें, हेलमेट जरूर पहनें, सुरक्षा पहले. इस अनोखे तरीके से न केवल गाड़ियां थम गईं, बल्कि लोग मंत्रमुग्ध होकर सुनने लगे. कई वाहन चालकों ने हाथ उठाकर नियमों का पालन करने का वादा भी किया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved