img-fluid

मोहम्मद नबी का जादुई 4/7 प्रदर्शन, 41 साल की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रचा इतिहास

February 20, 2026

नई दिल्ली। अफगानिस्तान (Afghanistan) के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) में कनाडा (Canada) के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया कि क्रिकेट इतिहास में इसे याद रखा जाएगा। नबी ने अपने 4 ओवर के कोटे में केवल 7 रन खर्च करते हुए चार विकेट झटके और अफगानिस्तान को 118 रन पर कनाडा को रोकने में मदद की। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने 82 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की।

41 साल और 49 दिन की उम्र में नबी ने यह कारनामा करके वनडे और टी20 वर्ल्ड कप दोनों मिलाकर 4 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।


  • अफगानिस्तान की पारी में इब्राहिम जदरान ने नाबाद 95 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि मोहम्मद नबी की गेंदबाजी ने कनाडा की टीम को हराने में निर्णायक भूमिका निभाई। कनाडा की टीम टूर्नामेंट में कोई भी जीत दर्ज नहीं कर पाई, जबकि अफगानिस्तान की यह दूसरी जीत थी।

    राशिद खान की अगुआई वाली अफगानिस्तान टीम ने पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ‘डबल सुपर ओवर’ तक मुकाबला खेला था, हालांकि हार का सामना करना पड़ा। लेकिन टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी और मोहम्मद नबी की जादुई गेंदबाजी के दम पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

    Share:

  • भारत ने तैयार की घातक मिसाइलों से लैस तीसरी स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी, नौसेना के बेड़े में जल्द होगी शामिल

    Fri Feb 20 , 2026
    नई दिल्ली। भारत (India) अपनी समुद्री सैन्य शक्ति और परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए तैयार है। देश की तीसरी स्वदेशी परमाणु-सक्षम पनडुब्बी (Indigenous Nuclear-Capable Submarine) (SSBN), INS अरिधमन (S4) इस साल अप्रैल-मई तक नौसेना (Navy) में शामिल होने की संभावना है। भारत की ‘सेकंड स्ट्राइक’ क्षमता में बड़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved