img-fluid

IND vs NZ : 121 पर भारत की आधी टीम तम्बू में लौटी, अक्षर अर्धशतक से चूके, रोहित-कोहली और अय्यर फिर हुए फेल

November 15, 2026

माउंट माउंगानुई. भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज (ODI series) का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में खेला जा रहा है। सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 से आगे है। टीम इंडिया की नजर आज मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पांचवां वनडे बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। 121 के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। अक्षर पटेल (Axar Patel)  46 रन बनाकर आउट हुए।

यश ठाकुर का हुआ डेब्यू
इस मुकाबले के जरिए तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने अपना ओडीआई डेब्यू किया। यश भारत के लिए वनडे खेलने वाले 267वें क्रिकेटर हैं। यश को डेब्यू कैप अक्षर पटेल ने सौंपी. तेज गेंंदबाज मोहम्मद सिराज की भी प्लेइंग-11 में एंट्री हुई। वहीं कुलदीप यादव और गुरनूर बरार इस मैच का पार्ट नहीं बने। गुरनूर को टेस्ट सीरीज की तैयारियों के चलते आखिरी मैच के लिए स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया था।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 5 मैच की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका 23 के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में लगा। हिटमैन के लिए यह सीरीज बेहद निराशाजनक रही। वह आखिरी वनडे में 7 ही रन बना पाए। इसके बाद बैटिंग करने आए विराट कोहली का भी बल्ला शांत रहा। वह 8वें ओवर में 5 रन बनाकर फिशर का ही शिकार बने। भारत अभी इन दो झटकों से उभरा भी नहीं था कि 9वें ओवर की पहली गेंद पर जैकब डफी ने रुतुराज गायकवाड़ (18) को आउट कर तीसरा झटका दिया। बता दें, मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। भारतीय प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए हैं। यश ठाकुर डेब्यू कर रहे हैं, वहीं मोहम्मद सिराज की आखिरकार टीम में वापसी हो गई है। कुलदीप यादव एक मैच के बाद टीम से बाहर हो गए हैं।

 

 

Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved