img-fluid

ट्रंप का दावा, “मोदी और शहबाज को फोन कर कहा- 200% टैरिफ लगाऊंगा, तभी युद्ध रुका”

February 20, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) के बीच हुए संघर्ष को रोकने का श्रेय खुद को देने का दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shahbaz Sharif) को फोन कर धमकी दी कि अगर युद्ध जारी रहा तो 200% टैरिफ लगा दिया जाएगा। इसके बाद दोनों देशों ने सीजफायर को मान लिया।

ट्रंप ने गुरुवार को वाइट हाउस में बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में कहा, “मैंने दोनों नेताओं को फोन किया और स्पष्ट कर दिया कि यदि लड़ाई जारी रही, तो कोई डील नहीं होगी और भारी आर्थिक नुकसान होगा। जब बात पैसे की आई, तो उन्होंने लड़ाई रोकने का फैसला किया।” उन्होंने यह भी दावा किया कि इस संघर्ष में 11 फाइटर जेट गिराए गए।


  • ट्रंप का पूर्ववर्ती दावा
    यह पहली बार नहीं है कि ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने का श्रेय लेने का प्रयास किया। इससे पहले भी उन्होंने कई बार इसे अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताया। पाकिस्तानी पक्ष ने उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया, जबकि भारत हमेशा से तीसरे पक्ष की मदद को नकारता रहा है। भारत का कहना है कि सीजफायर के लिए किसी भी तरह की विदेशी मदद नहीं ली गई थी, और संसद में भी प्रधानमंत्री मोदी ने इसे स्पष्ट किया।

    विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रंप चाहते हैं कि भारत ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए सीजफायर को लेकर उनके प्रयास को मान्यता दे, लेकिन भारत इस दावे के लिए तैयार नहीं है। इसके कारण भारत और ट्रंप के बीच द्विपक्षीय संबंधों में तनाव देखा गया।

    Share:

  • MP: मुस्लिम MLA ने गाय को लेकर उठाई मांग पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद खुश... बोले-ये हिंदू विधायकों पर कलंक जैसा

    Fri Feb 20 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल के एक मुस्लिम विधायक (Muslim MLA) ने गौमाता को लेकर ऐसी कुछ मांग कर दी है कि जिससे ज्योतिर्मठ पीठ (Jyotirmath Peeth) के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda Saraswati) बहुत खुश हो गए हैं और उन्होंने विधायक की जमकर तारीफ करते हुए हिंदू विधायकों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved