
इंदौर। इंदौर की खजराना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित 1200 अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी एमआर का काम करता है।
खजराना थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के अलग–अलग स्थानो पर चेकिंग अभियान चलाया गया था वही थाना क्षेत्र के स्टार चौराहे के पास खाली मैदान पर 02 संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के पास खड़े दिखे जो पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगे, आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना नाम साहिल और अकरम होना बताया दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित नशे की 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट होना पाई गई। वही आरोपी ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि वह अल्प्राजोलम टेबलेट का नशा करने का आदि है, नशे की लत पूरी करने की नियत से सस्ते दामों पर खरीदकर, नशे के आदि और अन्य लोगों को महंगे दामों पर बेचना कबूला है। वही पकड़ा गया आरोपी साहिल एमआर का काम करता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved