img-fluid

Sikandar Raza ने रचा इतिहास, ICC टूर्नामेंट में तोड़ा Rohit Sharma का वर्ल्ड रिकॉर्ड

February 20, 2026

 

नई दिल्ली । टी20 विश्व क्रिकेट (T20 World Cricket)में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा(Captain Sikandar Raza) ने एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है। श्रीलंका(Sri Lanka) के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026)के अहम मुकाबले में रजा ने न सिर्फ अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई, बल्कि एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड (World record) भी तोड़ दिया जो अब तक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज था। रजा अब आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं।

श्रीलंका द्वारा दिए गए 179 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर 182 रन बनाकर छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के नायक रहे कप्तान सिकंदर रजा, जिन्होंने महज 26 गेंदों में 45 रनों की विस्फोटक और नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े और 173.08 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। दबाव की घड़ी में खेली गई इस जिम्मेदार और आक्रामक पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस अवॉर्ड के साथ ही 39 साल 301 दिन की उम्र में रजा ने इतिहास रच दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 37 साल 331 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था। रोहित ने 37 साल 55 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी यह उपलब्धि हासिल की थी। लेकिन अब यह मुकाम जिम्बाब्वे के कप्तान के नाम हो गया है।

मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद दमदार रही। पावरप्ले में टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 55 रन जोड़ दिए। सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 48 गेंदों पर 63 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि ताडी मारूमानी ने 26 गेंदों में 34 रन बनाकर मजबूत नींव रखी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। इसके बाद रियान बर्ल ने भी 12 गेंदों में 23 रनों का उपयोगी योगदान दिया।

हालांकि बीच में कुछ विकेट गिरे, लेकिन सिकंदर रजा और बेनेट ने पारी को संभालते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। रजा ने 15वें ओवर में दिलशान मदुशंका को लगातार दो छक्के जड़कर मैच का रुख मोड़ दिया। अगले ओवर में महीष तीक्षणा पर भी उन्होंने एक छक्का और चौका लगाकर दबाव पूरी तरह श्रीलंका पर डाल दिया। अंतिम ओवर में जब आठ रनों की जरूरत थी, तब टोनी मुनियोंगा ने छक्का लगाकर जीत पक्की कर दी।


  • इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप बी में अपराजेय रहते हुए सुपर आठ में पहुंच गया। इससे पहले टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर भी बड़ा उलटफेर किया था। जिम्बाब्वे का यह प्रदर्शन टूर्नामेंट में नई ऊर्जा और रोमांच भर रहा है। सिकंदर रजा की कप्तानी और अनुभव ने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, जज्बा और प्रदर्शन ही असली पहचान बनाते हैं।

    Share:

  • ढक्कनवाला कुआं में मस्जिद और मुसाफिरखाने के नाम पर हथियाई 100 करोड़ की 40 हजार स्क्वेयर फीट पर होगी बेदखली की कार्रवाई

    Fri Feb 20 , 2026
    अग्रिबाण ब्रेकिंग… कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार जूनी इंदौर कोर्ट से पारित हुआ महत्वपूर्ण आदेश, रेसीडेंसी एरिया सर्वे के दौरान पकड़ में आया बड़ा भू-घोटाला इंदौर, राजेश ज्वेल जिला प्रशासन (District Administration) ने एक महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए 100 करोड़ रुपए (worth Rs 100 crore) मूल्य की बेशकीमती नजूल जमीन (Nazul land) को कब्जे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved