
तेहरान। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र को एक कड़े पत्र में अमेरिका को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। ईरान ने साफ कहा है कि अगर उस पर कोई सैन्य हमला किया गया, तो वह तुरंत और सख्त जवाब देगा। ईरान ने कहा कि ऐसी स्थिति में मध्य-पूर्व क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकाने, हथियार और संसाधन निशाना बन जाएंगे।
यूएन को लिखे पत्र में ईरान ने क्या कहा?
ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के पास समझौता करने के लिए सिर्फ 10-15 दिन का समय है। इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो बुरे परिणाम हो सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved