
इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शादी के नाम का झाँसा देकर युवतियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में MBA की छात्रा के साथ शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
बता दें पूरा मामला द्वारका पूरी थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक MBA की छात्रा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उसकी दोस्ती एक युवक से थी. जो कि मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था और लिविंग के साथ रहता था. शादी के नाम का झाँसा देकर उसने उसके साथ कई बार ग़लत काम किया जब उसने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने मना कर दिया. इस पूरे मामले में एडिशनल DCP ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर युवक के ख़िलाफ़ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. वहीं आरोपी युवक की तलाश की जा रही है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved