img-fluid

Apple की बड़ी तैयारी, मार्च में लॉन्च करेंगे सस्ते प्रोडक्ट, ये होंगे नाम

February 24, 2026

नई दिल्ली. Apple साल 2026 का बड़ा और पहला इवेंट मार्च में आयोजित करने जा रहे हैं. यह इवेंट 4 मार्च को होगा. इस दौरान कंपनी न्यू प्रोडक्ट का ऐलान करेगी, जो बजट प्रोडक्ट होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च में कंपनी न्यू किफायती MacBook से लेकर iPhone 17e तक को अनवील कर सकती है.

ट्रेडिशनल इवेंट से हटकर मार्च का इवेंट अलग-अलग होगा. ऐपल ने इसके लिए चुनिंदा मीडिया को एक स्पेशल ऐपल एक्सपीरियंस के लिए बुलाया है, जो न्यूयॉर्क,लंदन और चीन में होगा. आइए इन प्रोडक्ट के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.


  • सस्ता MacBook
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च के दौरान ऐपल कंपनी न्यू मैकबुक को अनवील करेगी. कंपनी की मैकबुक कैटेगरी का अब तक का सबसे सस्ता प्रोडक्ट होगा. लेकिन अभी तक नाम क्लियर नहीं हुआ है.

    किफायती MacBook को A18 Pro चिपसेट के साथ के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसका यूज iPhone 16 Pro में किया जा चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 12.9-inch का एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा. इसकी कीमत 46 हजार रुपये होगी.

    iPhone 17e
    iPhone 17e को भी मार्च में लॉन्च किया जाएगा, जो एक सस्ता iPhone है. इससे पहले कंपनी iPhone 16e को बीते साल लॉन्च कर चुकी है. E सीरीज के न्यू iPhone में A19 चिपसेट का यूज किया जाएगा. साथ ही इसमें MagSafe का सपोर्ट मिलेगा.

    न्यू MacBook Pro होगा अनवील
    Apple ने बीते साल M5 MacBook Pro को अनवील किया था औरअब कंपनी M5 Pro और M5 Max वर्जन को अनवील करेगी. M5 MacBook Pro के जैसा ही अन्य डिवाइस में डिजाइन का यूज किया जाएगा.

    न्यू iPad Air और 12th gen iPad
    Apple के अपकमिंग इवेंट के दौरान कंपनी न्यू मैकबुक को अनवील करेंगी. इसमे न्यू iPad Air और 12th Gen iPad को अनवील किया जाएगा. कंपनी iPad Air में M4 चिपसेट का यूज करेगी. हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से फीचर्स को कंफर्म नहीं किया गया है.

    Share:

  • मौसम में फिर बदलाव...नया पश्चिम विक्षोभ हो रहा एक्टिव, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

    Tue Feb 24 , 2026
    नई दिल्ली। फरवरी (February) जाते-जाते मौसम (Season) में भी तेजी से बदलाव हो रहा है। फरवरी महीन में ही इतनी तेज धूप निकल रही है कि गर्मी का एहसास होने लगा है। पहाड़ी इलाको में अब बर्फबारी भी कम हो रही है। वहीं उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में बीते दिनों हल्की बूंदा-बांदी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved