
इंदौर। इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राज नगर में पिछले कुछ दिनों से बदमाशों ने आतंक मचाया हुआ है, और देर रात गाड़ियों के कांच फोड़े जा रहे हैं, इस मामले में चंदन नगर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राज नगर में पिछले कुछ दिनों से बदमाशों ने ऐसा आतंक मचा रखा है कि स्थानीय लोग भय के साये में जीने को मजबूर हो गए हैं। इलाके में देर रात अज्ञात बदमाश लगातार गाड़ियों के कांच तोड़ रहे हैं। आधी रात को होने वाली इन वारदातों से मोहल्ले के लोग दहशत में हैं और किसी बड़ी घटना की आशंका जता रहे हैं। बीते तीन–चार दिनों में बदमाशों द्वारा कई फॉर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों को निशाना बनाया गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के अंधेरे में अचानक तेज धमाके की आवाज आती है, और बाहर निकलने पर गाड़ियों के चकनाचूर कांच मिलते हैं। इससे लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चंदन नगर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और रात में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों को जल्द ही चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved