img-fluid

बकाया सम्पत्ति कर को लेकर खालसा स्कूल की सौ से ज्यादा दुकानें सील

February 27, 2026

दो दिन पहले भी स्कूल के प्राचार्य और कई अन्य कक्षों में लगाए थे ताले

इंदौर। डेढ़ करोड़ (fifteen million) से अधिक के सम्पत्ति कर (property tax) और अन्य करों की राशि बकाया होने पर आज सुबह निगम (Corporation) राजस्व विभाग (Department of Revenue) की टीम ने खालसा स्कूल की सौ से ज्यादा दुकानों पर ताले जड़ दिए। दो दिन पहले भी खालसा स्कूल में प्राचार्य के कक्ष और अन्य कक्षों में ताला लगाया था। इसके अलावा निगम की टीमें आज बड़े बकायादारों के यहां कार्रवाई के लिए दोपहर में पहुंचेंगी।

[relost]
नगर निगम राजस्व विभाग के अफसरों के अनुसार बड़े बकायादारों को निगम ने राशि जमा करने के लिए नोटिस भेजे थे, लेकिन कई लोगों ने नोटिसों के बावजूद राशि जमा नहीं की, जिसके चलते आज अलग-अलग टीमें कार्रवाई के लिए अफसरों ने रवाना की। राजमोहल्ला स्थित खालसा स्कूल के अधीन 125 से ज्यादा दुकानें हैं और स्कूल और वहां के कर्ताधर्ताओं को निगम ने डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि के भुगतान के लिए नोटिस भेजा था। अफसरों के अनुसार सम्पत्ति कर, जलकर, कचरा प्रबंधन सहित कई अन्य शुल्कों की राशि बकाया है। दो दिन पहले भी स्कूल के प्राचार्य कक्ष को निगम राजस्व विभाग की टीम ने सील कर दिया था, साथ ही कई अन्य कक्ष भी सील किए गए थे। आज सुबह फिर पहुंची निगम राजस्व विभाग की टीम ने सौ से ज्यादा दुकानों पर बकाया राशि को लेकर ताले जड़ दिए। इसके अलावा कुछ अन्य बड़े बकायादारों के यहां भी निगम की टीम राशि वसूली के लिए पहुंची है।

Share:

  • इंदौर के गिटार चौराहा-साकेत नगर में सिंगल लेन पार्किंग

    Fri Feb 27 , 2026
    जब तक मल्टीप्लेक्स पार्किंग चालू नहीं होती तब तक गिटार से साकेत तक दोनों ओर खड़े वाहनों के लिए बुलाया रहवासियों और प्रतिष्ठान संचालकों को इंदौर। गिटार तिराहे से साकेत चौराहे तक सडक़ के दोनों ओर दो से तीन लेन में खड़े वाहनों की कतार पर कल यातायात पुलिस ने यहां के रहवासियों, प्रतिष्ठान संचालकों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved