img-fluid

मालामाल वीकली का सीक्वल कन्फर्म, Paresh Rawal ने लगाई मुहर; फिर लौटेगी गांव की ठहाकेदार कहानी

March 02, 2026

नई दिल्ली । कॉमेडी फिल्मों (comedy films)के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। साल 2006 में रिलीज हुई(Released in 2006) प्रियदर्शन की कल्ट क्लासिक फिल्म मालामाल वीकली(Malamaal Weekly movie) अब अपने सीक्वल(Sequel) के साथ एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने आ रही है। इस खबर पर खुद फिल्म के लीड अभिनेता परेश रावल(Paresh Rawal) ने मुहर लगा दी है। लगभग दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद इस सुपरहिट कॉमेडी का दूसरा भाग बनने जा रहा है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

हालांकि फिल्म के निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन परेश रावल के बयान ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। एक बातचीत के दौरान जब उनसे ‘मालामाल वीकली 2’ के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “हां, यह खबर सच है। मैं यह फिल्म कर रहा हूं।” उनके इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म का निर्देशन एक बार फिर मशहूर निर्देशक Priyadarshan ही करेंगे, जिन्होंने पहली फिल्म को अपनी सादगी और शानदार कॉमिक ट्रीटमेंट से यादगार बना दिया था।

मालामाल वीकली की कहानी एक छोटे से गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित थी, जहां एक व्यक्ति की एक करोड़ रुपये की लॉटरी लग जाती है। लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब लॉटरी जीतने वाला शख्स अचानक दुनिया को अलविदा कह देता है। इसके बाद गांव के कुछ लालची लोग उस रकम को हड़पने की साजिश रचते हैं। परेश रावल और दिवंगत अभिनेता Om Puri के किरदारों के बीच की नोकझोंक और हालात को संभालने की कोशिशों ने फिल्म को कॉमेडी मास्टरपीस बना दिया था। लॉटरी इंस्पेक्टर से मौत की खबर छिपाने और गांव के मुखिया को चकमा देने की कोशिशों में जो हास्यास्पद परिस्थितियां पैदा होती हैं, वही फिल्म की जान थीं।

अब सवाल यह है कि सीक्वल में कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी। क्या गांव के वही पुराने किरदार लौटेंगे या फिर नई परिस्थितियों में नई साजिशें देखने को मिलेंगी? हालांकि इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि प्रियदर्शन और परेश रावल की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर करने वाली है।


  • गौरतलब है कि परेश रावल इन दिनों अपनी पुरानी हिट फिल्मों के सीक्वल को लेकर खासे व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में हेरा फेरी 3 में अपने आइकॉनिक किरदार ‘बाबू भैया’ की वापसी की है, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। इतना ही नहीं, 2006 की एक और सुपरहिट फिल्म भागम भाग के सीक्वल की तैयारी भी जोरों पर है, जिसमें उनके शामिल होने की खबरें हैं।

    कुल मिलाकर, आने वाला समय कॉमेडी प्रेमियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला। मालामाल वीकली का सीक्वल न सिर्फ पुरानी यादें ताजा करेगा, बल्कि नई पीढ़ी को भी देसी हास्य का भरपूर आनंद देने के लिए तैयार है।

    Share:

  • पहले प्रार्थना फिर चोरी, पुजारी के भेष में आया आरोपी, सीसीटीवी ने खोली पोल

    Mon Mar 2 , 2026
    नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे (Maharashtra ,Pune) से आस्था को झकझोर देने वाली एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। चिंचवड़ स्थित भगवान श्री आदेश्वर शंकेश्वर पार्श्वनाथ(Lord Shri Aadeshvar Shankeshwar) जैन मंदिर में एक शातिर चोर(cunning thief) ने पुजारी का भेष धारण कर मंदिर को ही निशाना बना डाला। आरोपी करीब एक किलो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved