img-fluid

भोपाल जनसुनवाई में सनसनी: महिला बोली– पति का अपनी ही बहन से रिश्ता, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद

March 13, 2026

 

नई दिल्ली। भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई(National Commission for Women in Bhopal) के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला मामला(deeply shocking case) सामने आया, जिसने अधिकारियों और मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया। एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति उसके सामने ही अपनी सगी बहन(own biological sister) के साथ शारीरिक संबंध बनाता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने कई बार इसका विरोध(multiple occasions) किया और पुलिस से शिकायत भी की(filed complaints with the police) लेकिन अब तक उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई (yet no action)नहीं हुई।

राजधानी भोपाल के महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर मौजूद रहीं। कार्यक्रम में कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचीं।

कार्यक्रम के दौरान आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बताया कि जनसुनवाई में करीब 50 मामलों की सुनवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं को सीधे सुनने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इसी दौरान एक महिला ने मंच पर पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके सामने ही अपनी सगी बहन के साथ संबंध बनाता है। पीड़िता के अनुसार उसने कई बार पति को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। महिला ने बताया कि उसने इस मामले की जानकारी अपने सास-ससुर को भी दी, लेकिन उन्होंने भी कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वह कई बार पुलिस थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी और कई बार उसे थाने से लौटा दिया गया। परेशान होकर आखिरकार वह राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

महिला की शिकायत सुनने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एक और मामला सामने आया, जिसमें पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आयोग की मध्यस्थता से सुलझ गया। जानकारी के अनुसार करीब दो महीने पहले बच्चों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और अलग रहने लगे थे। आयोग की टीम ने दोनों को समझाया, जिसके बाद आपसी सहमति से समझौता हो गया।

कार्यक्रम के दौरान एक अन्य महिला ने भी शिकायत करते हुए कहा कि शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पिछले एक साल से उसका पीछा कर रहा है। उसने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने कहा कि उसे घर से बाहर निकलने में भी डर लगने लगा है।

  • जनसुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग में पद खाली होने का मुद्दा भी उठा। बताया गया कि राज्य महिला आयोग में कई पद खाली होने के कारण महिलाओं से जुड़े 30 हजार से अधिक मामले लंबित पड़े हैं। इस पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी और जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    Share:

  • PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, कहा- भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

    Fri Mar 13 , 2026
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गुरुवार देर रात ईरान के राष्ट्रपति (President) मसूद पेजेशकियन (Masoud Pezeshkian) से की पश्चिम एशिया संकट पर बातचीत की। ईरानी राष्ट्रपति के साथ बातचीत में पीएम नरेंद्र मोदी ने बढ़ते तनाव, नागरिकों की जानमाल की हानि और नागरिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved