img-fluid

UP : आगरा में अमोनिया गैस का रिसाव, बच्चों को उल्टियां, बेहोश हुए लोग, घर छोड़कर भागे ग्रामीण

March 13, 2026

आगरा. यूपी (UP) के आगरा (Agra) के गांव कुकथरी में बृहस्पतिवार रात को समाधिया कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव (Ammonia Gas Leak) हो गया। इससे कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे 60 से अधिक मजदूर भाग गए। 50 मीटर की दूरी पर स्थित दूसरे कोल्ड स्टोरेज बद्री विशाल में भी मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ लोग बेहोश हो गए। गांव में भी गैस फैलने से ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। एहतियात पूरे गांव को खाली करा लिया गया। 6 दमकल भी बुला ली गईं। दो घंटे बाद गैस के रिसाव को बंद कराया गया। तब राहत मिल सकी।

घटना रात तकरीबन 9 बजे की है। पिनाहट के गांव कुकथरी में उपेंद्र कुमार का समाधिया कोल्ड स्टोरेज है। रात में कोल्ड स्टोरेज में तकरीबन 60 मजदूर और कर्मचारी काम कर रहे थे। दो ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियों में आलू भी लोड किया जा रहा था। अचानक अमोनिया गैस सिलिंडर की पाइप लाइन फट गई। इसमें से तेजी से गैस रिसाव शुरू हो गया। इससे मजदूर और अन्य लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी।


  • नवाबगंज, बरेली का मजदूर मोहम्मद सलीम बेहोश होकर गिर गया। यह देखकर अफरातफरी मच गई। लोग कोल्ड स्टोरेज से निकलकर भागने लगे। वहीं खेतों में काम कर रहे लोगों को भी उल्टी आने लगी। वह भी खेत छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों ने अपने पशुओं को भी खोल दिया। 50 मीटर की दूरी पर ही सुधीर शर्मा का बद्री विशाल कोल्ड स्टोरेज है। इसमें भी मजदूर काम कर रहे थे। वह भी निकलकर भागे। घरों तक गैस पहुंचने पर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी भागने लगे।

    सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गांव को खाली करा दिया। मगर तब तक गैस से गांव के महिलाओं और बच्चों की भी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वासथ्य केंद्र में भिजवाया। 35 से अधिक को प्राथमिकी उपचार दिया गया। रात तकरीबन 10 बजे आगरा, फतेहाबाद और बाह से 6 दमकल पहुंचीं। सीएफओ देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने ब्रीदिंग एप्रेटस पहनकर कोल्ड स्टोरेज में प्रवेश किया। सिलिंडर से अमोनिया गैस के वाल्व को बंद कर दिया। इससे गैस का रिसाव रुक गया।

    घटना की जानकारी पर अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह, जिलाधिकारी अरविंद बंगारी, डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल, एसीपी पिनाहट गिरीश कुमार सिंह पहुंचे थे।अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने बताया कि समाधिया कोल्ड स्टोरेज में पाइप लाइन फटने की वजह से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। जिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, उनको अस्पताल भेज दिया गया। उनकी हालत सामान्य है। वहीं रिसाव को बंद करा दिया गया है। देर रात स्थिति सामान्य हो गई।

    Share:

  • मोहन सरकार ने फिर लिया बड़ा कर्ज, 5800 करोड़ की नई उधारी; एक साल में 19वीं बार बाजार से पैसा उठाया

    Fri Mar 13 , 2026
      नई दिल्ली। मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav government)ने एक बार फिर (once again raised)बाजार से बड़ा कर्ज(substantial loan) लिया है। राज्य सरकार(state government secured) ने 10 मार्च को 5800 करोड़ रुपये की नई उधारी उठाई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के शेड्यूल(Reserve Bank of India (RBI) schedule) के मुताबिक यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved