img-fluid

कोरियाई रैपर ने गाया शिव तांडव स्तोत्र, हिप हॉप और भक्ति के संगम ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

March 14, 2026

नई दिल्ली । संगीत को अक्सर वह भाषा कहा जाता है जो सीमाओं से परे लोगों को जोड़ती है। इस बात को एक बार फिर सच साबित किया है दक्षिण कोरिया (South Korea)के लोकप्रिय रैपर पार्क मिन-जून ( Park Min‑jun) जिन्हें दुनिया आओरा (AOORA )के नाम से जानती है। उन्होंने भारतीय आध्यात्मिक परंपरा (Indian Spiritual Tradition) के अत्यंत शक्तिशाली स्तोत्र शिव तांडव स्तोत्रम् (Shiv Tandav Stotram) को अपने अनोखे अंदाज में गाकर ऐसा माहौल बना दिया कि उनका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरअसल, के-पॉप और के-हिप-हॉप की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पार्क मिन-जून ने हाल ही में एक प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने भगवान शिव की स्तुति के प्रसिद्ध संस्कृत मंत्र ‘शिव तांडव स्तोत्र’ को आधुनिक हिप-हॉप और रैप की बीट्स के साथ प्रस्तुत किया। उनकी यह परफॉर्मेंस इसलिए भी खास बन गई क्योंकि उन्होंने पारंपरिक भक्ति संगीत की लय को बरकरार रखते हुए उसमें अपने रैप के बोलों को बेहद खूबसूरती से पिरो दिया। परिणाम यह हुआ कि एक तरफ जहां संस्कृत के शक्तिशाली मंत्रों की गूंज सुनाई देती है, वहीं दूसरी ओर के-हिप-हॉप की तेज बीट्स और आधुनिक रैप का जोश पूरे माहौल को नई ऊर्जा से भर देता है।

इस अनोखे ‘क्रॉस-ओवर’ ने न केवल उनके अंतरराष्ट्रीय प्रशंसकों को हैरान किया, बल्कि भारतीय दर्शकों का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति और वैश्विक संगीत का अद्भुत संगम बताया है, तो कुछ ने कहा कि यह प्रस्तुति यह साबित करती है कि संगीत वास्तव में दुनिया को जोड़ने की ताकत रखता है।

AOORA ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए भारत के प्रति अपने विशेष लगाव का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि जब वे पहली बार Delhi आए थे, तब उन्हें यहां की ऊर्जा और लोगों का प्यार बेहद खास लगा। इसके बाद उन्होंने Mumbai समेत भारत के कई शहरों की यात्रा की और हर जगह उन्हें ढेरों अनुभव और स्नेह मिला। उन्होंने कहा कि वह इन सभी अनुभवों के लिए ईश्वर के प्रति आभारी हैं और अभी भारत के बारे में बहुत कुछ सीखना चाहते हैं।

अपने संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि यह गीत केवल एक संगीत प्रस्तुति नहीं है, बल्कि उनके लिए एक प्रार्थना की तरह है। उन्होंने इसे उन सभी लोगों को समर्पित किया है, जो उनकी इस यात्रा का हिस्सा बने हैं और उम्मीद जताई कि यह गीत हर किसी के दिल तक पहुंचेगा।

 


  • अगर पार्क मिन-जून की बात करें तो वह दक्षिण कोरिया की संगीत और फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। करीब 13 वर्षों से वह सिंगर और रैपर के रूप में सक्रिय हैं और कई लोकप्रिय गाने दे चुके हैं। भारतीय दर्शकों के बीच उनकी पहचान तब और बढ़ी जब वह टीवी के चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 17 में नजर आए। इसके अलावा वह कई डांस और रियलिटी शो में भी भाग ले चुके हैं।

    फिलहाल, ‘शिव तांडव स्तोत्र’ पर उनकी यह अनोखी प्रस्तुति इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है और यह साबित कर रही है कि जब संगीत और श्रद्धा का संगम होता है, तो वह दुनिया भर के लोगों के दिलों को छूने की ताकत रखता है।

     

    Share:

  • शंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट वेलपारी में विकी कौशल की धमाकेदार एंट्री

    Sat Mar 14 , 2026
    नई दिल्ली। साउथ के मशहूर डायरेक्टर शंकर(director Shankar) अपने ड्रीम प्रोजेक्ट वेलपारी(project Velpari) को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म में अब बॉलीवुड एक्टर (Bollywood actor)विकी कौशल (Vicky Kaushal) के शामिल होने की खबरें सामने आई हैं। पहले इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह के नाम की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved