
शाहपुरा भिटौनी। भारतीय स्टेट बैंक की शाहपुरा भिटौनी शाखा द्वारा आयोजित चार दिवसीय ‘आप की चौपालÓ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान बैंक ने क्षेत्र के कई गांवों में वित्तीय जागरूकता और एकमुश्त समझौता योजना की जानकारी देने के लिए शिविर लगाए। कार्यक्रम के तहत पथरिया, भीता, भैरोघाट, सुनवारा, कोलोन, महगवां, भमकी, सुनाचर, कुशली, मानकेड़ी, नटवारा, पावला, सुंदरदेही और गुब्राकलां समेत आसपास के गांवों में विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में किसानों और ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।बैंक अधिकारियों ने किसान क्रेडिट कार्ड, किसान समृद्धि ऋण, गोल्ड लोन, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, ट्रैक्टर लोन, एकमुश्त समझौता योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के साथ व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा जानकारी दी। ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक और कठपुतली नृत्य का भी आयोजन किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved