img-fluid

PM मोदी ने इस राज्य को दी 18680 करोड़ की सौगात, कहा- भाजपा सरकार नवनिर्माण करेगी

March 14, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की। इसके साथ ही एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बंगाल का नवनिर्माण करेगी। पीएम ने टीएमसी को घुसपैठियों और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा। मोदी ने 231 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारे की आधारशिला रखी, जिससे इन दोनों स्थानों की दूरी लगभग 120 किलोमीटर कम हो जाएगी और लगभग सात से आठ घंटे का समय बचेगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह सड़क खड़गपुर और सिलीगुड़ी के बीच बन रहे आर्थिक गलियारे का हिस्सा है, जो पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, हुगली, पूर्वी बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि यह गलियारा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-16, एनएच-19, एनएच-14 और एनएच-12 सहित प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को एकीकृत करेगा।


  • फोनलेन ब्रिज का शिलान्यास
    अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बंगाल के अपने दौरे के दौरान एनएच-14 पर 5.6 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले दुबराजपुर बाईपास और कांगशाबती और शिलाबती नदियों पर अतिरिक्त चार लेन वाले पुलों के निर्माण की आधारशिला भी रखी। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एनएच-19 और एनएच-114 के खंडों का उद्घाटन किया, जिससे सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, यात्रा का समय कम होगा, भीड़भाड़ और प्रदूषण कम होगा, क्षेत्रीय संपर्क में सुधार होगा और क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

    हल्दिया में बेहतर होगी कार्गो हैंडलिंग
    प्रधानमंत्री ने हल्दिया गोदी परिसर में ‘बर्थ 2’ के मशीनीकरण का भी उद्घाटन किया, जिससे कुशल, तेज और पर्यावरण अनुकूल ”कार्गो हैंडलिंग” संभव हो सकेगी, और खिद्दरपुर (डॉक 1 – पश्चिम) के पुनरुद्धार परियोजना का भी लोकार्पण किया। उन्होंने हल्दिया गोदी परिसर में ‘बर्थ-5’ के मशीनीकरण और कोलकाता में ‘बैस्क्यूल ब्रिज’ के नवीनीकरण सहित कई बंदरगाह अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने शहर में नदी पर्यटन सुविधा की भी नींव रखी।

    छह पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन लोकार्पित किए
    मोदी ने पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए छह रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया, जिनमें कामाख्यागुड़ी, अनारा, तामलुक, हल्दिया, बराभूम और सिउड़ी शामिल हैं। मोदी ने दो रेलवे परियोजनाओं बेल्डा से दंतान के बीच 16 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन और दक्षिण पूर्वी रेलवे जोन में कलाइकुंडा और कनिमोहुली के बीच स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली भी राष्ट्र को समर्पित किया। राज्य में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

    Share:

  • LPG की परेशानी से मिलेगी राहत, जहाज ने होर्मुज स्ट्रेट कर लिया पार, जानें कब तक पहुंचेंगे भारत

    Sat Mar 14 , 2026
    नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल (America and Israel) के हमले के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता बंद कर दिया है जिससे तेल और एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है। भारत में एलपीजी की परेशानी सामने आ रही है, लेकिन इस बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved