img-fluid

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना के बजरंगगढ़ में आयोजित किया जनशिकायत निवारण शिविर

March 14, 2026


गुना । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindhia) ने गुना के बजरंगगढ़ में (In Bajranggadh Guna) जनशिकायत निवारण शिविर का आयोजित किया (Organised Public Grievance Redressal Camp) ।


  • इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी सभी जनशिकायतों का एक साथ समाधान करने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रशासन और सभी संबंधित अधिकारी हर व्यक्ति के आवेदन का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि साल में एक बार विधानसभा में मैं ये कार्यक्रम आयोजित करता हूं। पिछले वर्ष फरवरी, मार्च और अप्रैल के महीने में हमने कार्यक्रम आयोजित किया था। इस वर्ष मार्च, अप्रैल और मई के महीने में कार्यक्रम आयोजित कर रहा हूं। इस दौरे में गुना और बमोरी के लोगों के समस्या का समाधान किया जा रहा है। अगले दौरे में अशोकनगर के तीनों विधानसभा के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मई के दौरे में शिवपुरी के तीनों विधानसभा के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण शिविर में कुल 710 आवेदन हमारे समक्ष रखे गए, जिसमें से 150 आवेदनों की सुनवाई की गई। 150 में से 99 का इसी वक्त समाधान किया गया। चाहे बीपीएल कार्ड हो, चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना, चाहे सहायता राशि बीमारी के लिए बात की गई हो, चाहे आमंत्रण की बात की गई हो। इन सभी आवेदनों का उसी समय समाधान किया गया।

    उन्होंने कहा कि बाकी जिम्मेदारी मैंने कलेक्टर को सौंपी है। जिन मामलों का समाधान जिलास्तर पर होना है उसके समाधान के लिए मैंने निवेदन किया है। जिस निवेदन का समाधान प्रदेश स्तर पर होना है, उसकी जिम्मेदारी प्रभारी मंत्री को दी गई है। जिसका समाधान केंद्र स्तर पर होना है उसकी जिम्मेदारी मैंने ली है।

    बता दें कि मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधा में इजाफा हुआ है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से अशोकनगर और कोलारस क्षेत्र की जनता को बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

    Share:

  • सोनम वांगचुक को 170 दिन बाद जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया

    Sat Mar 14 , 2026
    जोधपुर । सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को 170 दिन बाद (After 170 Days) जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया (Released from Jodhpur Central Jail) । लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की 170 दिनों से चली आ रही हिरासत शनिवार को समाप्त हो गई। केंद्र सरकार द्वारा उनके खिलाफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved