img-fluid

राजस्थान: दर्शन से पहले उजड़ गया परिवार, दो अलग-अलग सड़क हादसों में 12 लोगों की दर्दनाक मौत

November 22, 2026

नई दिल्ली. राजस्थान (Rajasthan) में कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे (Kota-Udaipur National Highway) पर बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे के किनारे खड़े एक ट्रक (truck) से क्रूजर गाड़ी (Cruiser vehicle) की टक्कर हो गई. इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई. जबकि छह लोगों को काफी चोटें आई हैं.

यह दुर्घटना नाता पुलिस थाना क्षेत्र के शंभूपुरा गांव के पास हुई. हादसे में बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई. मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. इसके अलावा गाड़ी में सवार छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं. फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.


  • कैसे हुआ हादसा?
    जिस दौरान यह हादसा हुआ, ये सभी लोग खाटू श्यामजी के दर्शन करके लौट रहे थे. उन्हें नहीं पता था कि यह उनके आखिरी दर्शन होने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई जिसकी वजह से उसका ध्यान रास्ते से हट गया था. इसी दौरान क्रूजर गाड़ी असंतुलित हो गई और सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई.

    इस हादसे में बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, हादसे में घायल छह लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश जोशी ने बताया कि यह हादसा आधी रात के करीब हुआ. उन्होंने बताया कि शंभूपुरा के पास यह टक्कर हुई. क्रूजर गाड़ी में 16 लोग सवार थे. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. यह परिवार खाटू श्याम के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहा था. जिला कलेक्टर ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

    जोधपुर में भी हादसा
    राजस्थान में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को दो सड़क हादसे हुए हैं. दूसरा हादसा जोधपुर में हुआ. जोधपुर में कार और ट्रैवल टेम्पो की टक्कर हो गई. इस टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हैं. घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि घायल और मृतक एक ही परिवार के लोग हैं. ये लोग गुजरात से रामदेवरा जा रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हो गया.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved