img-fluid

इंदौर: पहली बार निगम के झोन में दिव्यांगों और वृद्धजनों के लिए विशेष यूनिट

March 18, 2026


झोन पर ऊपरी मंजिल तक पहुंचने में आती थी दिक्कतें, नीचे ही अलग कक्ष तैयार कर कई कर्मचारियों की तैनाती की

इंदौर। नगर निगम (Municipal council) के 22 झोनलों (22 Zones) में से नगर निगम झोन पर पहली बार दिव्यांगों (Persons with disabilities) और वृद्धजनों के लिए विशेष यूनिट तैयार की गई है, जहां उनकी निगम से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं का निराकरण 3 से 7 दिनों में किया जाता है। ऊपरी मंजिल पर झोनल कार्यालय होने के कारण उनके लिए नीचे तल मंजिल पर ही विशेष कक्ष बनाया गया है।


  • नगर निगम के कई झोन पर नए-नए प्रयोग होते हैं, लेकिन कुछ जगह व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पाती हैं। हाल ही में नगर निगम के झोन क्रमांक तीन में दिव्यांगों और वृद्धजनों के लिए नई व्यवस्था की गई है। झोनल अधिकारी राज ठाकुर के मुताबिक झोनल कार्यालय ऊपरी मंजिल पर ही संचालित होता है, जिसके चलते कई बार दिव्यांगों और वृद्धजनों को ऊपरी मंजिल तक पहुंचने में परेशानियां आती थीं। इसी के चलते झोन की तल मंजिल पर ही उनके लिए विशेष यूनिट तैयार कराई गई है। वहां कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ-साथ कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है और पेंशन से लेकर निगम से संबंधित मामलों की कोई भी समस्या जैसे सीवरेज, नर्मदा लाइन, अतिक्रमण और संपत्तिकर, जलकर से लेकर कई मामलों में उनकी शिकायतें सुनी जाती हैं और उन शिकायतों का निराकरण करने की टाइम लिमिट तय की गई है। उनके मुताबिक तीन से सात दिनों में उनकी समस्याओं का निराकरण कर दिया जाता है और उन्हें सूचना भी भेज दी जाती है। निगम का यह पहला झोन है, जहां इस प्रकार का नया प्रयोग हुआ है। इससे कई दिव्यांग और वृद्धजनों की शिकायतों का निराकरण भी हो रहा है।

    Share:

  • ऋषि कपूर ने फिल्म का पहला सीन सुनते ही कर दिया रिजेक्ट, कहा रात की शूटिंग बिल्कुल नहीं

    Wed Mar 18 , 2026
    नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिवंगत लीजेंड Rishi Kapoor सिर्फ अपने अभिनय (acting) के लिए ही नहीं बल्कि अपने पेशेवर अनुशासन (professional discipline) के लिए भी जाने जाते थे। उनके साथ काम करने वाले फिल्ममेकर्स (filmmakers) हमेशा उनके समय (time) और शर्तों (terms) का सम्मान करते थे। David Dhawan ने एक इंटरव्यू (interview) में ऐसा ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved