img-fluid

‘जो बिना पैर के दूर तक जाता है’, UP की परीक्षा में फिर पंडित पर सवाल

March 18, 2026

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती में एग्जाम में ‘पंडित’ वाले सवाल पर शुरू हुआ बवाल अभी थमा नहीं है. इस बीच ‘पंडित’ को लेकर नया विवाद सामने आ गया है. ताजा मामला बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से संचालित परिषदीय स्कूलों में आयोजित होने वाली 7वीं संस्कृत परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर है, जिसे जातिसूचक मानते हुए पंडितों के खिलाफ माना जा रहा है. कुल जमा यूपी में पंडित को लेकर नया बवाल शुरू हो गया है.

आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है? बेसिक शिक्षा विभाग 7वीं क्लास संस्कृत परीक्षा में ऐसा कौन सा सवाल पूछा गया है कि नया बवाल शुरू हो गया है? साथ ही यूपी पुलिस SI भर्ती लिखित परीक्षा में पंडित को लेकर पूछे गए सवाल पर बवाल के बारे में भी जानेंगे.


  • यूपी में पंडित को लेकर नया बवाल बेसिक शिक्षा की तरफ से आयोजित परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर है. असल में बीते दिनों 7वीं कक्षा की संस्कृत की परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में एक पहेली…” बिना पैर के दूर तक जाता है और साक्षर है परंतु पण्डित नहीं है”. इस पहेली में पंडित के जिक्र को जातिसूचक टिप्पणी के तौर पर देखा जा रहा है.

    यूपी में पंडित के अपमान को लेकर नया बवाल शुरू हो गया है. इसे जाति सूचक प्रश्न माना जा रहा है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संस्कृत की पाठयपुस्तक में ऐसी कोई पहेली नहीं है. प्रदर्शनकारी पेपर बनाने वालो को चिन्हित करते हुए, दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं.

    Share:

  • इंदौर: आत्महत्या के केस में फंसने का डर दिखाया, ज्वेलरी और लाखों रुपए ठगे

    Wed Mar 18 , 2026
    इंदौर। आत्महत्या के लिए उकसाने के केस में फंसने का डर दिखकार एक युवक से पुलिस के नाम पर उसके दोस्त ने रुपए और ज्वेलरी ऐंठ ली। इस मामले में हुई शिकायत के बाद पुलिस ने ठगी करने वाले पर केस दर्ज कर लिया है। बाणगंगा पुलिस ने बताया कि हर्षित पिता श्यामलाल कुशवाह निवासी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved