
इन्दौर। लसूडिय़ा (Lasudiya) इलाका स्थित सागर समृद्धि एनक्लेव (sagar samruddhi enclev) में पेंट हाउस (penthouse) विवाद में इंफोसिस की इंजीनियर महिला (women) की कुचलकर पिता-पुत्र ने हत्या कर दी थी। इस मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। एक फुटेज पुलिस के पास पहुंचा है, जिसमें जान लेने वाले पेंट हाउस के मालिक कुलदीप चौधरी और उसके बेटे मोहनीश दो विदेशी महिलाओं (foreign women) को लिफ्ट से पेंट हाउस में ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।
दोनों महिलाएं बुरके में थीं। लिफ्ट का इंतजार करने के दौरान एक महिला के चेहरे से बुरका हट गया था। उसका स्पष्ट फुटेज भी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। ये विदेशी महिलाएं भारत में कहां से आईं इसकी जानकारी पुलिस निकाल रही है। उधर, फुटेज में यह भी स्पष्ट दिख रहा है कि कुलदीप चौधरी और मोहनीश दोनों ही दोनों महिलाओं को बिल्डिंग के बारे में जानकारी देते हुए काफी देर से बातचीत कर रहे हैं। उक्त इमारत के लोग कई दिनों से आरोप लगा रहे थे कि यहां अनैतिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है। अभी तक की जांच में यह बात सामने आ रही थी कि पेंट हाउस में एयर बीएनबी ऐप से किराए पर बुकिंग की जाती है। विदेशी महिलाएं इनके संपर्क में कैसे आईं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। उधर, आरोपी पिता-पुत्र कुलदीप और मोहनीश पुलिस की रिमांड पर हैं। हर फुटेज को लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।