img-fluid

दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

March 28, 2026

नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे (Airport) पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो (Indigo) की एक फ्लाइट (Flight) में तकनीकी खराबी की खबर मिली. विमान के इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई थी. हालांकि, पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया.

आपातकालीन प्रोटोकॉल के बीच, इंडिगो के इस विमान ने सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की. लैंडिंग के वक्त रनवे पर दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात थीं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में टेक्निकल फाल्ट होने की वजह से कॉल हुई थी. सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था. इंडिगो की तकनीकी टीम अब विमान की सघन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि खराबी कितनी गंभीर थी.


  • जानकारी के अनुसार, इस विमान में कुल 161 यात्री सवार थे लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. यात्रियों की जांच के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है. इंडिगो प्रशासन अब इंजन में आई इस तकनीकी खराबी के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है.

    विमानन क्षेत्र पर आई थी गंभीर रिपोर्ट
    यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट ने भारतीय आसमान में उड़ रहे विमानों की सुरक्षा को लेकर एक डरावनी तस्वीर पेश की है, रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2025 से फरवरी 2026 के बीच कुल 754 विमानों का ऑडिट किया गया, जिनमें से 377 विमान ऐसे पाए गए जिनमें लगातार तकनीकी खामियां आ रही थीं. संसद की स्थायी समिति की हालिया ऑडिट रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि आज की यह इमरजेंसी लैंडिंग महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक बड़े संकट का हिस्सा हो सकती है.

    रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2025 से फरवरी 2026 के बीच ऑडिट किए गए 754 कमर्शियल विमानों में से 377 (करीब 50%) में लगातार तकनीकी खामियां पाई गई हैं. आज की घटना ने समिति की उस चेतावनी को सच साबित कर दिया है जिसमें कहा गया था कि भारत के आधे कमर्शियल बेड़े में तकनीकी गड़बड़ी है और नागरिक उड्डयन क्षेत्र को ‘फंडामेंटल रीसेट’ की जरूरत है.

    Share:

  • गेमर्स को बड़ा झटका! Sony ने बढ़ाई PS5, PS5 Pro और Portal की कीमतें

    Sat Mar 28 , 2026
    डेस्क: दुनियाभर के गेमर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है. सोनी ने अपने लोकप्रिय गेमिंग कंसोल PlayStation 5 सीरीज और PlayStation Portal की कीमतों में ग्लोबल स्तर पर बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने इस फैसले के पीछे बढ़ती लागत, ग्लोबल इकोनॉमिक प्रेशर और मेमोरी की कमी को मुख्य वजह बताया है. बिना किसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved