img-fluid

हरियाणा में बढ़ती रंगदारी और आपराधिक घटनाओं से व्यापारी भयभित – कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

March 29, 2026


चंडीगढ़ । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने कहा कि हरियाणा में बढ़ती रंगदारी और आपराधिक घटनाओं से (Due to increasing Extortion and Criminal incidents in Haryana) व्यापारी भयभित हैं (Traders are Scared) ।


  • सिरसा की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों, अंबाला, जुलाना तथा अन्य क्षेत्रों से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें व्यापारियों को फोन कॉल, विदेशी नंबरों तथा अन्य माध्यमों से जान से मारने की धमकी देकर लाखों और करोड़ों रुपये की रंगदारी माँगी जा रही है। अंबाला शहर की सरस्वती कॉलोनी में एक इमिग्रेशन कारोबारी को विदेशी नंबरों से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई और उससे 50 लाख रुपये की मांग की गई। आरोपियों ने कारोबारी और उनके परिवार को डराने के लिए उनकी और उनकी पत्नी की तस्वीरें भेजकर मानसिक रूप से प्रताडि़त किया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

    इसी प्रकार जुलाना क्षेत्र में जींद-रोहतक मार्ग स्थित एक भट्ठा संचालक से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोन पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से धमकी देते हुए जल्द से जल्द पैसे की व्यवस्था करने को कहा। लगातार मिल रही धमकियों के कारण पीड़ित और उसके परिवार में भय का माहौल है और उसने तुरंत पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि यह घटनाएं प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं। छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, आज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लगातार बढ़ती रंगदारी, धमकी और आपराधिक गतिविधियां आम जनजीवन को प्रभावित कर रही हैं और लोगों में डर का वातावरण बना रही हैं।

    सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि बेरोजगारी और नशाखोरी जैसी समस्याएं भी अपराध को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जब युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिलता और नशे की प्रवृत्ति बढ़ती है, तो इसका सीधा असर सामाजिक व्यवस्था पर पड़ता है और अपराध की घटनाओं में वृद्धि होती है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, संगठित अपराध में शामिल गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही बेरोजगारी दूर करने के लिए ठोस रोजगार नीति लागू की जाए और नशाखोरी पर नियंत्रण के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

    Share:

  • बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अधीर रंजन को बहरामपुर से टिकट

    Sun Mar 29 , 2026
    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए कांग्रेस (Congress) ने 294 में से 284 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने रविवार शाम को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. कांग्रेस इस बार बंगाल में अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतर रही है और मुर्शिदाबाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved