img-fluid

समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी दूसरी बार आगे बढ़ी, अब 10 अप्रैल से उपार्जन

April 01, 2026

उज्जैन। समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 10 अप्रैल से शुरू होगी कल देर शाम जारी हुए इस आदेश के बाद किसानों में मायूसी और नाराजगी दोनों देखी जा रही है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण उपसचिव बीके चंदेल के जारी आदेश में गेहूं उपार्जन दिनांक 1 अप्रैल को आगे बढ़कर 10 अप्रैल किया गया है, किसानों का कहना है कि पहले 16 मार्च से गेहूं उपार्जन शुरू होना था फिर इसे 1 अप्रैल किया गया और अब 10 अप्रैल कर दिया गया है।


  • जिससे किसानों को कम कीमत में गेहूँ विक्रय करना मजबूरी हो गया है किसानों को 400 से 600 प्रति क्विंटल आर्थिक नुकसान हो रहा है जिसकी भरपाई संभव नहीं है. किसान नेता बबलू जाधव ने बताया कि जिले के हजारों किसान बेंको में ओवरड्यू भी हो रहे हैं, क्योंकि गेहूं के समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू नहीं हुई, जब पैसा ही उनके पास नहीं आया तो वह बैंक करंट समय पर कैसे जमा करेंगे। हंसराज मंडलोई ने बताया कि सरकार किसानों के पक्ष में ध्यान देना चाहिए, कमल सिंह डाबी का कहना है कि 31 मार्च को सहकारी समिति एवं किसान क्रेडिट कार्ड जमा करने की अंतिम तारीख को स्थाई रूप से 31 मई करना चाहिए, ताकि किसान राहत के साथ अपनी उपज का विक्रय कर सके।

    Share:

  • मिलावटी खाद्य सामग्री के मामले में उज्जैन प्रदेश में चौथे नंबर पर...खाद्य सुरक्षा की रिपोर्ट में खुलासा..

    Wed Apr 1 , 2026
    उज्जैन। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की हाल में जारी एक रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। मिलावटी खाद्य सामग्री के मामले में उज्जैन प्रदेश में चौथे नंबर पर है। मसाले और घी सुरक्षित नहीं हैं। इनमें जमकर मिलावट हो रही है। खाने-पीने की चीजों में मिलावट अब सिर्फ शिकायत नहीं, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved