img-fluid

इंदौर में मेट्रो की फिर मनमानी… एयरपोर्ट से गांधीनगर जाने वाला मार्ग फिर बंद किया

April 03, 2026

  • सारा ट्रैफिक बिजासन मंदिर मार्ग पर डायवर्ट किया, सुबह से एयरपोर्ट के यात्रियों से लेकर आम लोग परेशान

इंदौर। शहर में एक बार फिर मेट्रो कंपनी की मनमानी से लोग परेशान होते नजर आ रहे हैं। मेट्रो के काम के चलते कंपनी ने एयरपोर्ट से गांधीनगर और सुपर कॉरिडोर की ओर जाने वाले मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया है। वहीं इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को बिजासन मंदिर मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। इसके कारण इस संकरे मार्ग पर यातायात का दबाव बहुत बढ़ गया है। इससे सुबह से एयरपोर्ट के यात्री और आम लोग परेशान हैं।

उल्लेखनीय है कि 15 मार्च की रात को भी कंपनी ने इस मार्ग को बंद कर दिया था। तब फील्ड पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा अव्यवस्था की शिकायत किए जाने के बाद अधिकारियों ने सुबह इस रोड पर ट्रैफिक शुरू करवाया था। लेकिन मेट्रो कंपनी के सामने अब अधिकारियों की भी चलती नजर नहीं आ रही है। इसलिए आम लोगों की परेशानी को दरकिनार करते हुए आज सुबह से फिर इस मार्ग को बंद कर दिया गया है। इस कारण सुबह से ही बिजासन मंदिर मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है और जाम की स्थिति बन रही है। इस मार्ग से गांधीनगर और सुपर कॉरिडोर की ओर जाने के लिए लोगों को दिलीप नगर सुपर कॉरिडोर एक्सटेंशन तक जाकर ढाई किलोमीटर एक्सटेंशन पर चलने के बाद कॉरिडोर चौराहा मिल रहा है जिससे उनका सफर और भी लंबा हो गया है।

मेट्रो का काम चलने तक बंद रहेगा रोड 

अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट टर्मिनल के सामने बिजासन टेकरी के नीचे अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाने का काम चल रहा है श। सुपर कॉरिडोर की ओर से मेट्रो का ट्रैक इसी के नजदीक सेंट्रल स्कूल के पास से जमीन में प्रवेश करेगा और मेट्रो अंडरग्राउंड स्टेशन तक पहुंचेगी। इसी कारण इस मार्ग पर ट्रैफिक को बंद किया गया है। इसे देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि मेट्रो काम पूरा होने तक यह रोड बंद ही रहेगा। इस काम में कितना समय लगेगा यह अभी तय नहीं है।

बिजासन मार्ग को करेंगे वन वे 

ट्रैफिक पुलिस के एडिशनल डीसीपी संतोष कौल ने बताया कि एयरपोर्ट से गांधीनगर की ओर जाने वाले मार्ग के यातायात को बिजासन मंदिर मार्ग पर शिफ्ट किया गया है। इस मार्ग पर वाहनों का दबाव ज्यादा ना हो इसलिए इस पर दूसरी ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश बंद करते हुए इसे वन वे किया जाएगा। दूसरी ओर से आने वाले वाहन सुपर कॉरिडोर एक्सटेंशन से कॉरिडोर चौराहा होकर एयरपोर्ट की ओर आ सकेंगे।

Share:

  • सिटी बस कंपनी से निगम बाहर, प्रदेश स्तरीय कंपनी में हुआ मर्जर, नए संचालक मंडल की कल पहली बैठक

    Fri Apr 3 , 2026
    इंदौर। इंदौर (Indore) सिटी बस कंपनी (City Bus Company) से इंदौर नगर निगम (Corporation) अब बाहर हो गया है। इस कंपनी का प्रदेश स्तरीय (State-Level Entity) सरकारी बस चलने वाली कंपनी में मर्जर हो गया है। इसके साथ ही नई कंपनी की इंदौर की संचालक मंडल की पहली बैठक कल होने जा रही है। प्रदेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved