img-fluid

सिटी बस कंपनी से निगम बाहर, प्रदेश स्तरीय कंपनी में हुआ मर्जर, नए संचालक मंडल की कल पहली बैठक

April 03, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) सिटी बस कंपनी (City Bus Company) से इंदौर नगर निगम (Corporation) अब बाहर हो गया है। इस कंपनी का प्रदेश स्तरीय (State-Level Entity) सरकारी बस चलने वाली कंपनी में मर्जर हो गया है। इसके साथ ही नई कंपनी की इंदौर की संचालक मंडल की पहली बैठक कल होने जा रही है।



  • प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में एक बार फिर सरकारी बस सेवा शुरू करने की पहल की गई है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड के रूप में एक अलग कंपनी बनाई गई है। इस कंपनी के माध्यम से पूरे प्रदेश में सरकारी बसों का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में 25 जिलों में 10000 बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इस कार्य की शुरुआत इंदौर से की जा रही है। इस प्रदेश स्तरीय कंपनी में इंदौर की सिटी बस कंपनी सहित अन्य शहरों में बनी हुई सिटी बस की कंपनी का मर्जर कर दिया गया है।

    हर संभाग में बस सेवा का संचालन करने के लिए इस नई कंपनी का नया संचालक मंडल बना लिया गया है। इंदौर के लिए बनाए गए नए संचालक मंडल की बैठक कल शनिवार को शाम 5 बजे सिटी बस कंपनी के सभागार में आयोजित की गई है। इस बैठक में कार्यकारी संचालक के रूप में बस कंपनी के वर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्थ जैन शामिल होंगे। इसके संचालक मंडल में इंदौर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिया गया है। इसके साथ ही इस कंपनी में आ रहे इंदौर संभाग के शेष 6 जिलों से 6 संचालक लिए गए हैं। कल होने वाली संचालक मंडल की बैठक में पुरानी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। प्रधानमंत्री ई-बस योजना को लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके साथ ही इंदौर संभाग में सरकारी बसों का संचालन करने के लिए तैयार किए गए रूट पर भी चर्चा होगी।

    Share:

  • इंदौर: भीख मांगती मिली गोल्ड मेडलिस्ट, मानसिक चिकित्सालय में कराया भर्ती

    Fri Apr 3 , 2026
    जैन परिवार की युवती को किया रेस्क्यू, 12 साल पहले हुई थी शादी इंदौर। 32 साल की जैन परिवार (Jain Family) की महिला (Woman) बीते कई समय से मानसिक रूप (Mentally) से विक्षिप्त होकर सडक़ों पर भीख (Begging) मांग रही थी। उक्त महिला एमएससी में गोल्ड मेडलिस्ट (Gold Medalist) रही और कई बड़ी संस्थाओं में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved