img-fluid

उज्जैन का दोना पत्तल बड़ी मात्रा में भेजा जा रहा चेन्नई

April 03, 2026

  • रोजाना 100 बोरी दोना-पत्तल ट्रेन से हो रहा पार्सल

उज्जैन। उज्जैन का दोना पत्तल बड़ी संख्या में बाहर भेजा जा रहा हैं। इसकी डिमांड शादी विवाह के सीजन में ओर बढ़ जाएगी। हर दिन 100 बोरी ट्रेन से पार्सल हो रही हैं। रेलवे के पार्सल ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक उज्जैन का दोना पत्तल बड़ी संख्या में बाहर भेजा जा रहा हैं। इसकी सबसे ज्यादा डिमांड चेन्नई में हैं। रोजाना करीब 80 से 100 बोरी उज्जैन से चेन्नई पार्सल हो रही हैं। बता दें कि शहर में 50 से भी ज्यादा दोना पत्तल विक्रेता हैं।


  • इनमें से 15 ऐसे नामी विक्रेता हैं। जिनकी दोना पत्तल की सप्लायी अन्य शहरों में भी है। इसी तरह उज्जैन से कपड़े की गढाने भी बाहर खूब भेजी जा रही हैं। इसके साथ ही शहर के नमकीन, बेकरी टोस्ट के अलावा कई ऐसी चीजें हैं जो दूसरे प्रदेशों में भेजी जाती हैं। उज्जैन के फूलों की इन दिनों जम्मू और हरियाणा में अच्छी मांग हैं। इसमें गेंदा ज्यादा जा रहा हैं। फूल व्यापारियों के मुताबिक हर दिन 2 से 3 टन माल अन्य प्रदेशों में भेजा जा रहा हैं। इसके अलावा यहां के बेकरी टोस्ट और नमकीन की विशेषकर राजस्थान और गुजरात में डिमांड ज्यादा हैं। उज्जैन के लोगों में इसके पसंद की बात करे तो नौकरी और पढऩे के लिए बाहर गए बच्चों को उनके परिवार के सदस्य यहां के नमकीन भिजवा रहे हैं।

    Share:

  • शहर में गर्मी के कारण बढ़े आंखों में इंफेक्शन के मरीज

    Fri Apr 3 , 2026
    चरक अस्पताल में रोजाना आ रहे 5 से 7 मरीज, इसमें बच्चे अधिक उज्जैन। इन दिनों चरक अस्पताल की ओपीडी में आंखों के इंफेक्शन से ग्रस्त मरीज काफी संख्या में आ रहे हैं। इसके अलावा आंखों में जलन और सिरदर्द की शिकायतें भी आम हो गई हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। उल्लेखनीय है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved