img-fluid

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘गुड फ्राइडे’ पर शुभकामनाएं दीं

April 03, 2026


नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Vice President CP Radhakrishnan and Prime Minister Narendra Modi) ने ‘गुड फ्राइडे’ पर शुभकामनाएं दीं (Extended greetings on ‘Good Friday’) । उन्होंने देशवासियों को संदेश देते हुए यीशु मसीह के बलिदान को याद किया ।


  • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गुड फ्राइडे के इस पवित्र अवसर पर, हम यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हैं और उनके प्रेम, करुणा और क्षमा के शाश्वत संदेश पर चिंतन करते हैं। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें विनम्रता, निस्वार्थता और नेकी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। कामना है कि यह दिन सत्य को बनाए रखने, दयालुता फैलाने और समाज में सद्भाव बढ़ाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करे।”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “गुड फ्राइडे हमें यीशु मसीह के बलिदान की याद दिलाता है। कामना है कि यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और मजबूत करे व भाईचारा और आशा हम सभी का मार्गदर्शन करें।”

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को याद किया। उन्होंने लिखा, “गुड फ्राइडे के इस पवित्र दिन पर, हम ईसा मसीह के उस सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने मानवता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। कामना है कि यह दिन हमें दयालुता अपनाने, हमारे विश्वास को मजबूत करने और चारों ओर सद्भाव फैलाने के लिए प्रेरित करे।”

    दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुड फ्राइडे के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि ईसा मसीह की ओर से किए गए इस सर्वोच्च बलिदान का दिन शांति, सद्भाव और सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करे और एक अधिक दयालु और समावेशी दुनिया बनाने में हमारा मार्गदर्शन करे। उन्होंने कामना की कि हम ईसा मसीह के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हों, समाज की भलाई के लिए काम करें और अपने साथी मनुष्यों को हमेशा अपने विचारों और प्रार्थनाओं में शामिल रखें।

    Share:

  • भारतीय स्वाभिमान के अमर प्रतीक हैं छत्रपति शिवाजी महाराज - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    Fri Apr 3 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) भारतीय स्वाभिमान के अमर प्रतीक हैं (Is an immortal symbol of Indian Self-respect) । अमित शाह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का अथक संघर्ष और जीवनगाथा अनंतकाल तक देशवासियों को मातृभूमि के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved