img-fluid

इन्दौर: खाद वितरण में घोर लापरवाही, 4 विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित, 15 को नोटिस

April 05, 2026

इन्दौर। किसानों (Farmers) को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से खाद (Fertilizer) उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने 1 अप्रैल से 100त्न ई-उर्वरक (ई-टोकन) प्रणाली लागू की थी, लेकिन जिले के कई निजी और सहकारिता विक्रेताओं (Cooperative Vendors) ने इस सिस्टम की धज्जियां उड़ाते हुए खाद वितरण में गंभीर गड़बड़ी कर दी।


  • कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि ई-टोकन के बिना किसी भी किसान को खाद नहीं दी जाएगी, ताकि वितरण में पारदर्शिता बनी रहे और कालाबाजारी न हो, लेकिन इसके बावजूद कई विक्रेताओं ने ई-टोकन प्रणाली को दरकिनार कर सीधे पीओएस मशीन से खाद बांटना शुरू कर दिया, जिससे किसानों को लाइन में लगने, टोकन लेने और सही मात्रा में खाद पाने की पूरी प्रक्रिया प्रभावित हुई।

    2 अप्रैल को ही पकड़ी गई धांधली
    जांच में सामने आया कि इन दो दिनों में निजी और सहकारी विक्रेताओं ने बिना ई-टोकन के सीधे पीओएस मशीन से उर्वरक वितरण किया। नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए न केवल शासन के स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना की, बल्कि किसानों के अधिकारों और पारदर्शिता के साथ सीधी छेड़छाड़ भी की गई है। गंभीर लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए 4 निजी विक्रेताओं मेसर्स अभय सेल्स कार्पोरेशन डोंगरगांव महू, मेसर्स दुबे एग्रो एजेंसी सांवेर, मेसर्स जीआर इंटरप्राइजेस बेटमा, मेसर्स अभय सेल्स कार्पोरेशन ग्राम कलारिया (राऊ) के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इसके साथ ही 13 निजी विक्रेताओं और 2 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

    Share:

  • इन्दौर: स्टार एयर ने निरस्त की गोंदिया और मुंबई की उड़ानें, बुकिंग कर चुके यात्री हुए परेशान

    Sun Apr 5 , 2026
    इन्दौर। इंदौर (Indore) के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर कल गोंदिया (Gondia) और मुंबई (Mumbai) से आने और जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टार एयर (Star Air) ने कल मुंबई और गोंदिया से आने और जाने वाली अपनी सभी चार उड़ानों को निरस्त कर दिया। इससे नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved