img-fluid

महाकाल में शिल्पा शेट्टी के VIP दर्शन पर विवाद, कांग्रेस ने कहा-आम श्रद्धालु कतार में, सेलेब्रिटी को सीधी एंट्री

April 05, 2026

उज्जैन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी  (Shilpa Shetty के महाकालेश्‍वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में वीआईपी दर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh Congress) ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर मंदिर व्यवस्था और वीआईपी संस्कृति पर सवाल उठाए हैं।


  • कांग्रेस ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि महाकाल मंदिर की मर्यादा और नियमों का उल्लंघन हो रहा है। पार्टी ने कहा कि आम श्रद्धालु घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, जबकि वीआईपी व्यवस्था के तहत शिल्पा शेट्टी को सीधे गर्भगृह में प्रवेश दिया गया। पोस्ट में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया कि विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग की व्यवस्था तक सुधर नहीं पा रही और मंदिर परिसर में मनमानी चल रही है।

    वायरल वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपनी बहन के साथ दर्शन के बाद बाहर निकलती नजर आ रही हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें सुरक्षा देते दिखते हैं। अभिनेत्री ने भी बाहर मौजूद श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वीडियो में उनके प्रवेश से लेकर निकास तक पुलिस सुरक्षा दिखाई देती है।

    इस मुद्दे पर पहले भी बहस हो चुकी है। इसी साल जनवरी में Supreme Court of India में वीआईपी प्रवेश से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने कहा था कि वीआईपी प्रवेश की अनुमति का निर्णय न्यायालय नहीं करेगा और मंदिर प्रबंधन से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप की सीमाएं होती हैं। याचिका में मांग की गई थी कि आम श्रद्धालुओं को भी देवता पर जल चढ़ाने का वही अधिकार मिलना चाहिए जो वीआईपी को मिलता है।

    Share:

  • क्या संतुलन साध रहा बांग्लादेश? भारत में RAW से मुलाकात के बाद ISI से संपर्क, बढ़ी हलचल

    Sun Apr 5 , 2026
    ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) में नई सरकार बनने के बाद उसकी विदेश और रक्षा नीति में तेज बदलाव देखने को मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री तारिक रहमान (Tarique Rahman) के नेतृत्व में ढाका एक ओर (India) से रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर Pakistan और Turkey के साथ भी सैन्य व रणनीतिक संपर्क […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved