img-fluid

मई में ज्येष्ठ अधिक मास, पूजन-दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुँचेंगे

April 06, 2026

उज्जैन। पंचांग की गणना के अनुसार आठ साल बाद 2 मई से ज्येष्ठ अधिकमास का आरंभ होगा। पुरुषोत्तम मास में चौरासी महादेव, नौ नारायण व सप्त सागरों के दर्शन व पूजन की मान्यता है। इसके चलते देशभर से हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे।


  • बता दें इससे पहले ज्येष्ठ अधिक मास का संयोग वर्ष 2018 में बना था। इस वर्ष ज्येष्ठ अधिक मास है। ऐसे में सिंहस्थ से पहले महाकुंभ जैसा नजारा दिखाई देगा। ज्येष्ठ मास का आरंभ 2 मई को तथा समापन 29 जून को रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार 2 से 16 मई तक ज्येष्ठा मास का प्रथम कृष्ण पक्ष रहेगा। 17 मई से 15 जून तक अधिकमास का पुण्य पर्वकाल रहेगा। इसी दौरान तीर्थाटन, स्नान,दान, कथा भागवत का श्रवण आदि का महत्व है। 16 से 29 जून तक ज्येष्ठा मास चौथा और आखिरी शुद्ध पखवाड़ा रहेगा। हर बार ज्येष्ठ अधिक मास 32 महीने 16 दिन तथा चार घड़ी के बाद बनता है।

    Share:

  • 10 रुपये का एक अंडा 25 हजार में हुआ नीलाम, खरीदने वाले ने बताई इसकी खास वजह

    Mon Apr 6 , 2026
    डेस्क। लद्दाख के लेह जिले के लोग ईरान के लोगों के लिए आगे बढ़कर सामने आए हैं। युद्ध के बीच ईरानी पीड़ितों के लिए लेह में अलग-अलग तरह के दान दिए जा रहे हैं। इस दौरान लेह में एक अनोखी पहल देखने को मिली। ईरान पीड़ितों के लिए दान जुटाने के लिए नीलामी प्रक्रिया आयोजित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved