
इंदौर। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक के द्वारा तीन पेज का सुसाइड नोट भी लिखा गया साथ ही परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं हत्या बताया है, मामले में पुलिस ने मृग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सोहन पिता लक्ष्मण बाड़वाहे उम्र 22 वर्षीय नामक युवक के द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन तीन दिन पहले किया गया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पाईप फिटिंग का काम करता था, बताया जा रहा सांवेर रोड के कॉलोनी में रहने वाली युवती के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से 4 साल से बातचीत हो रही थी। पिछले एक सप्ताह पहले मृतक सोहन के द्वारा उसे लिखा पड़ी कर प्रेम विवाह किया गया था, लेकिन उसके बाद में युवती और उसके परिजनों के द्वारा उसे पर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। साथी बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले मृतक को उसी के घर के पास में उसके साथ में मारपीट भी की गई थी।

और परिवार को झूठे केस में फंसने की धमकी दी जा रही थी। जिसको लेकर मृतक युवती के घर पर पहुंचा था। और वहीं पर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया जिसके बाद उसका स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच पड़ता शुरू की है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में मामले की आगे की जांच पड़ताल की जाएगी। फिलहाल बताया जा रहा है कि तीन पेज का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें भी मृतक ने स्वयं की मां को खुश रहने की बात कही है। और साथ ही कहा कि अगले जन्म में मैं तेरा ही बेटा बन कर आऊंगा और प्रताड़ना से जुड़ी हुई बातों का जिक्र किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved