
नई दिल्ली। अमरावती को आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अधिसूचना को X पर शेयर करते हुए लिखा, ‘आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है।’ बता दें कि पिछले दिनों संसद के बजट सत्र के दौरान आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम संशोधन विधेयक 2026 को दोनों सदनों में बहुमत से पारित किया गया था।
The capital of Andhra Pradesh is Amaravati.
#APThanksIndia#APThanksModiJi #HistoricAmaravatiResolution pic.twitter.com/W4TocOw8nQ
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) April 7, 2026
चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करते हुए X पर लिखा था, “आंध्र प्रदेश के लोगों की ओर से मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2026 को मंज़ूरी दी। इससे हमारी राजधानी का पुराना सपना पूरा हो गया है। मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताता हूं, जिन्होंने हमारे राज्य के लिए अपना वादा निभाया और मार्गदर्शन दिया।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved