img-fluid

मणिपुर में फिर बवाल, इंफाल समेत 5 जिलों में इंटरनेट सस्पेंड

April 07, 2026

बिष्णुपुर: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने मंगलवार को रॉकेट से हमला किया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई और उनकी मां घायल हो गई. हंगामा बढ़ता देख पांच जिलों में इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है.

सरकारी आदेश के मुताबिक, मणिपुर सरकार ने मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से 3 दिनों के लिए अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया है.


  • घटना देर रात करीब एक बजे हुई, जब मोइरांग ट्रोंग्लाओबी में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा फेंका गया बम एक घर पर गिरा. विस्फोट में पांच साल के लड़के और छह महीने की बच्ची की मौत हो गई. इस घटना के विरोध में स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया.

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब घर में बम फटा, उस समय दोनों बच्चे और उनकी मां सो रह थे. घटना के विरोध में स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया और इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास दो तेल टैंकरों और एक ट्रक में आग लगा दी. प्रदर्शनकारियों ने मोइरांग थाने के सामने टायर जलाए और एक अस्थायी पुलिस चौकी को भी नुकसान पहुंचाया.

    Share:

  • भारत बॉर्डर पर छोड़ेगा सांप-मगरमच्छ? प्लान से छूट जाएंगे इंडिया की तरफ आंख उठाने वालों के पसीने

    Tue Apr 7 , 2026
    नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बॉर्डर पर अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए बीएसएफ नया तरीका खोजा है. सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संवेदनशील नदी घाटियों में अवैध घुसपैठ और सीमा पार अपराधों पर लगाम लगाने के लिए मगरमच्छों और सांपों को छोड़ने की संभावना पर विचार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved