img-fluid

गुरुग्राम : नौकर ने फार्म हाउस मालिक को दरांती से काटा, जानें कारण…

April 08, 2026

गुरुग्राम. दिल्ली (Delhi) से सटे साइबर सिटी (Cyber ​​City) गुरुग्राम (Gurugram) के सोहना इलाके में एक फार्म हाउस (Farmhouse) के मालिक (Owner) को अपने नौकर (Servant) के साथ मारपीट करना उस समय भारी पड़ गया जब नौकर ने दराती से उसपर हमला कर दिया. उसने मालिक पर एक के बाद एक वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद नौकर दिल्ली भाग गया.

तेजधार हथियार से काट डाला मालिक को
हालांकि, पुलिस ने हत्या की वारदात के कुछ ही घण्टो बाद नौकर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 6 अप्रैल को थाना सदर सोहना में सूचना मिली कि सोहना बल्लभगढ़ रोड हरचंदपुर बस अड्डा के पास एक फार्म हाउस में एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई है. इस पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था. मृतक की पहचान 36 साल के राहुल निवासी गांव घाटा, गुरुग्राम के रूप में हुई.

मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि हरचंदपुर बस अड्डे पर उनका एक फार्म हाउस है जिसमें कुछ कमरे बने हुए हैं. यहां देखभाल के लिए उन्होंने खेमचंद नामक व्यक्ति को रखा हुआ था. बीते 5 अप्रैल को उनका भाई राहुल एक व्यक्ति के साथ इसी फार्महाउस पर पहुंचा था.वह भाई को वहां छोड़कर चला गया. 6 अप्रैल को उसी व्यक्ति ने बताया किसी ने राहुल का मर्डर कर दिया है. जब वे वहां पहुंचे थो नौकर खेमचंद गायब था और उसका फोन भी बंद आ रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि खेमचंद ने ही तेजधार हथियार से उनके भाई की हत्या की है.

फार्महाउस पर 20 सालों से कर रहा था काम
मामले की जांच सोहना क्राइम यूनिट को सौंपी गई. सोहना क्राइम यूनिट ने दर्ज केस पर कार्रवाई करते हुए हत्या की वारदात को अंजाम दे फरार हुए खेमचंद को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी मृतक के यहां लगभग 20 सालों से काम कर रहा था और डेढ़ साल पहले किसी कहासुनी को लेकर छोड़ कर चला गया था. वह बीच बीच में काम करने के लिए आता रहता था.

गर्दन पर कई बार किए वार
लगभग 2 महीने पहले ही काम पर आया था. मृतक कभी-कभी उसके साथ मारपीट करता था. इसी रंजिश में उसने दरांत (तेजधार हथियार) से राहुल की गर्दन पर कई बार वार करके उसकी हत्या कर दी और दिल्ली भाग गया. पुलिस ने वारदात में प्रयोग किया गया दरांत (तेजधार हथियार) घटनास्थल से बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है.

Share:

  • 11 अप्रैल को मंगल-बुध की युति से इन राशियों का बदलेगा भाग्‍य, आर्थिक और करियर में होगी उन्‍नति

    Wed Apr 8 , 2026
    नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, जब मंगल और बुध (Mars and Mercury) एक ही राशि (zodiac signs) में होते हैं, तो यह युति विशेष मानी जाती है। मंगल ऊर्जा, साहस और सक्रियता का प्रतीक है, जबकि बुध बुद्धि, सोच-विचार और संवाद का कारक है। इन दोनों का मिलन व्यक्ति को स्मार्ट निर्णय लेने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved